search

अब बच्चों के बैठने पर नहीं स्टार्ट होगा ट्रैक्टर, सेंसर शीट दुर्घटना से करेगी बचाव; हिसार में नया इनोवेशन

cy520520 Yesterday 12:56 views 438
  

ट्रैक्टर की सेंसर शीट दुर्घटना से करेगी बचाव। एआई जेनरेटेड तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है। (सोर्स- Gemini)



जागरण संवाददाता, हिसार। कृषि दर्शन एक्सपो में विभिन्न कंपनियों ने कृषि कार्य में काम आने वाले ट्रैक्टर, कल्टीवेटर, रोटावेटर, थ्रैशर की विभिन्न वैरायटी पेश की। किसानों को यहां पर 8 लाख से लेकर 15 लाख रुपये कीमत के बड़े ट्रैक्टर देखने को मिले।

ट्रैक्टर के साथ इसकी शीट बनाने वाली एक कंपनी ने सेंसर वाली कई तहत की शीट को मेले में प्रदर्शित किया। सेंसर लगी शीट पर यदि 40 किलोग्राम से कम वजन को कोई बच्चा बैठता है तो ट्रैक्टर स्टार्ट ही नहीं होता। इससे बच्चों के साथ ट्रैक्टर से होने वाली दुर्घटनाओं में कमी आएगी।

मेले में एनफील्ड मोटरसाइकिल की स्टाल पर सुबह से शाम तक भीड़ लगी रही। यहां पहली बार स्पोर्ट्स लुक पर यह बाइक लांच की गई। मेले में कई कंपनियों ने ड्रा निकाले जिनमें दूर दराज से आए लोगों ने ईनाम भी जीते। इसके अलावा फसलों को कीड़ों से बचाने के लिए विभिन्न उत्पाद पेश किए।

साथ ही इनवर्टर, आचार, मुरब्बा, बाजरे व आटे के बिस्किट, सरसों का तेल, फ्रुट चटनी, लाल मिर्च पाउडर, नारियल तेल, पीली सरसों, बादाम तेल, पंचमेल चटनी जैसे उत्पाद पेश किए गए। वहीं बिजली गिरने से बचाव के यंत्र पेश किए गए। कृषि में बिजाई के लिए काम आने वाले कृषि उपकरण, विभिन्न बीमारियों के उपचार में सहायक देशी जुड़ी बूटिया दिल्ली से आए आदिवासियों ने पेश की।

कई टायर कंपनियों ने सामान्य टायरों की तुलना में नए टायरों की श्रृंखला पेश की, जो सामान्य टायरों की तुलना में अधिक वजनदार व अधिक माइलेज देने वाले है। इनकी लाइफटाइम वारंटी भी दी जा रही है। साथ ही दर्शकों के मनोरंजन के लिए एक कंपनी ने मेले में टैक्टर के टायर को रस्से से बांधा हुआ था। इसे खींचकर लोगों ने जोर आजमाइश भी की। वहीं इंपेक्ट टेस्टर पर हथोड़े से जोर आजमाइश भी लोगों ने की। कार्यक्रम में लगे पंडाल में कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतिया दी।
मेले में आए लोग बोले -अधिकतर परपंरागत उपकरण

  • हिसार के करन सिंह ने बताया कि वह कृषि मेले में आया है, कई कृषि उपकरण देखने को मिले है, लेकिन इनमें से अधिकतर परपंरागत ही है।
  • खासा महाजन से आए किसान बलवान सिंह ने बताया कि कई कंपनियों ने विभिन्न उत्पाद लगाए है, लेकिन यहां भीड़ अधिक होने पर उत्पादों के बारे में अच्छे से जानकारी नहीं दी जा रही।
  • पंजाब के लुधियाना से आए जसपाल ने बताया कि दो साल पहले इस मेले में आया था, उस समय अधिक उत्पाद मिले थे, इस बार नए उत्पाद कम ही मिले है।

like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
158097