यूट्यूब पर Most Viewed बना ये शिव भजन
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हंसराज रघुवंशी के शिव भजन तो शिवभक्तों के बीच काफी पॉपुलर हैं हीं लेकिन एक भजन उनका ऐसा है जो यूट्यूब पर सबसे ज्यादा बार देखा और सुना गया है। इसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर 171 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
6 साल पुराना है ये भक्तिगीत
ये भक्तिगीत हंसराज रघुवंशी (Hansraj Raghuvanshi) ने 6 साल पहले बनाया था और अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया था। जहां अब तक इसे 1.4 मिलियन लाइक्स और 171 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। यह भजन सुनते ही मन भक्तिमय हो जाता है।
यह भी पढ़ें- Roslin OTT Release: इस दिन ओटीटी पर दस्तक देगी Psychological Thriller, कब और कहां रिलीज होगी वेब सीरीज?
कौन सा है ये भजन?
वैसे तो हंसराज रघुवंशी ने कई शिव भजन गाए हैं लेकिन उनका ये गीत- शिव कैलाशो के वासी (Shiv Kailasho Ke Vasi) का भक्तों के मन में एक अलग स्थान है। इसीलिए इस गीत को सबसे ज्यादा बार सुना गया है। भजन को लोग कितना पसंद करते हैं इसके कमेंट सेक्शन में देखा जा सकता है।
हंसराज रघुवंशी के अन्य पॉपुलर शिव भजन
इसके अलावा भी हंसराज रघुवंशी ने कई ओर शिव भजन बनाए हैं जिन्हें महाशिवरात्रि, सावन के पावन पर्व, रोज की पूजा और मन की शांति के लिए भक्त सुनते हैं। यहां देखें उनके पॉपुलर शिव भजन-
1. शिव कैलाशो के वासी (Shiv Kailasho Ke Vasi)- 171 मिलियन व्यूज
2. शिव समा रहे (Shiv Sama Rahe)- 100 मिलियन व्यूज
3. जय हो जय हो शंकरा (Jai Ho Jai Ho Shankara)- 38 मिलियन व्यूज
4. मेरा भोला है भंडारी (Mera Bhola Hai Bhandari)- 313 मिलियन व्यूज
5. पार्वती बोली शंकर से (Parvati Boli Shankar Se)- 641 मिलियन व्यूज
Mahashivratri 2026 का पर्व हो या कोई शुभ दिन, हंसराज रघुवंशी के ये भजन जरूर सुने जाते हैं। आप भी इन भजनों के माध्यम से शिवभक्ति में डूब सकते हैं।
यह भी पढ़ें- YouTube पर महादेव के इस गाने को मिले 900 मिलियन व्यूज, सुनते ही भोले बाबा की भक्ति में खो जाएंगे आप |