search

...तो राष्ट्रीय वालीबाल खिलाड़ी प्रत्यूष राय के खाने में मिलाए गए जहर से मौत थी हुई? भाई ने लगाए संगीन आरोप

deltin33 7 hour(s) ago views 629
  

वालीबाल के राष्ट्रीय खिलाड़ी प्रत्यूष राय की फाइल फोटो।



जागरण संवाददाता, प्रयागराज। वालीबाल के राष्ट्रीय खिलाड़ी प्रत्यूष राय की मौत मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रत्यूष के भाई नितांत का आरोप है कि उसके खाने में जहर मिलाया गया,जिसकी वजह से मौत हुई है। पुलिस संदिग्ध मौत मामले में जांच-पड़ताल कर रही है।
मौत का रहस्य बरकरार

प्रत्यूष राय की मौत को लेकर अभी तक रहस्य बरकरार है। पुलिस फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। घटना के कई दिन बाद भी गुत्थी सुलझ नहीं पा रही है। विषाक्त पदार्थ के लक्षण मिलने पर डाॅक्टरों ने विसरा सुरक्षित करते हुए जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा था। वहीं, पीड़ित परिवार कुछ लोगों पर जहर देकर मारने का आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत दी, मगर रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। अब केस अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
म्योहाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के हास्टल में संदिग्ध मौत

मूलरूप से गाजीपुर निवासी प्रत्यूष राय अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स (म्योहाल) कांप्लेक्स के हास्टल में रहकर वालीबाल का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा था। इसी दौरान संदिग्ध दशा में उसकी मौत हो गई। हास्टल के कमरे में उसकी लाश मिली थी, जिससे खिलाड़ियों में खलबली मच गई थी। पुलिस ने प्रत्यूष राय के बड़े भाई नितांत से पूछताछ करते हुए तहरीर ली।
परिवार ने लगाए हैं गंभीर आरोप

कहा गया है कि पीड़ित परिवार की ओर से जो आरोप लगाए गए हैं, उसके संबंध में साक्ष्य संकलित किया जा रहा है। वालीबाल खिलाड़ी प्रत्यूष के मोबाइल की काल डिटेल रिपोर्ट निकलवाकर जांच की जा रही है। हालांकि अभी तक कोई ऐसा तथ्य या साक्ष्य नहीं मिला है, जिसके आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा सके। ऐसे में अब फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, ताकि मौत का कारण साफ होने पर अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाए। इंस्पेक्टर कर्नलगंज संजय कुमार का कहना है कि प्रकरण की जांच चल रही है।

यह भी पढ़ें- हर-हर महादेव के उद्घोष से संगम में पुण्य की डुबकी, महाशिवरात्रि स्नान पर्व के साथ ही 43 दिन के माघ मेला का आज समापन

यह भी पढ़ें- इलाहाबाद हाई कोर्ट में अधिवक्ता के खिलाफ अवमानना केस, कोर्ट के प्रति असम्मानजनक भाषा इस्तेमाल करने पर कार्रवाई
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
471543