search

बिहार में कांग्रेस को मिली मजबूती, कई सोशल वर्करों ने थामा पार्टी का दामन

Chikheang 1 hour(s) ago views 71
  

पटना में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते सोशल वर्कर। (जागरण)



राज्य ब्यूरो, जागरण, पटना। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में रविवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम एवं सचिव सह बिहार प्रभारी शाहनवाज आलम की मौजूदगी में कई प्रबुद्ध लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

सदस्यता लेने वालों में वरिष्ठ अधिवक्ता व अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व उपाध्यक्ष सबीह महमूद, गया के समाजसेवी सनउल्लाह खान, विस्फी के समाजसेवी मिस्बाहुल होदा (अरमान) तथा केवटी के अवकाश प्राप्त शिक्षक अब्दुल वाकी शामिल रहे।

इस अवसर पर राजेश राम ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस की विचारधारा देश को जोड़ने और समाज के हर वर्ग के सम्मान व अधिकार की रक्षा की है।

उन्होंने कहा कि युवाओं, बुद्धिजीवियों और समाजसेवियों का बढ़ता समर्थन बदलाव की चाह का संकेत है। निश्चित तौर पर कई प्रबुद्ध लोगों के कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने से संगठन को मजबूती मिलेगी।

शाहनवाज आलम ने सामाजिक न्याय, संविधान की रक्षा और लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का आह्वान किया। नए सदस्यों ने पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें- नीतीश कुमार के दौरे के कारण राजगीर में श्रद्धालुओं को रोका, नाराज लोगों ने लगाए \“जय श्री राम\“ के नारे
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162188