search

बिजली विभाग के अधिकारियों को सख्त चेतावनी, सीयूजी नंबर बंद रखा या नहीं उठाया तो होगी कार्रवाई

LHC0088 1 hour(s) ago views 756
  

प्रयागराज सीयूजी नंबर बंद करने पर बिजली विभाग के अधिकारियों पर होगी सख्त कार्रवाई



जागरण संवाददाता, प्रयागराज। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के उपखंडों में तैनात कई अधिकारी सीयूजी नंबर पर आने वाले फोन की अनदेखी करते हैं। फोन आने के बाद उसे रिसीव करना मुनासिब नहीं समझते। यही नहीं, कुछ तो मोबाइल फोन ही स्विच आफ कर देते हैं। उच्चाधिकारियों को लगातार ऐसी शिकायतें मिल रही हैं, जिसके बाद अब सख्त कदम उठाया गया है। स्पष्ट कहा गया है कि जो उपखंड अधिकारी व अवर अभियंता फोन रिसीव नहीं करेंगे या बंद किए रहेंगे, उनके खिलाफ बिना स्पष्टीकरण कार्रवाई करेंगे।
एसडीओ व जेई के पास सीयूजी नंबर है

जोन प्रथम में सात डिवीजन हैं। इसमें रामबाग, म्योहाल, बमरौली, करैलाबाग, कल्याणी देवी, नैनी व टैगोर टाउन शामिल हैं। सभी में दो से तीन उपकेंद्र हैं, जहां उपखंड अधिकारी (एसडीओ) व अवर अभियंता (जेई) तैनात हैं। इन सभी को सीयूजी नंबर दिया गया है। उपकेंद्रों पर यह नंबर चस्पा भी है, ताकि उपभोक्ता अपनी शिकायत व सूचना दे सके।
उपभोक्ताओं को होती है परेशानी

हालांकि कई उपखंड अधिकारी व अवर अभियंता उपभोक्ताओं द्वारा बार-बार फोन करने के बाद भी रिसीव नहीं करते। मोबाइल तक बंद कर लेते हैं। यही नहीं, अगर अवकाश पर गए तो उस सीयूजी नंबर को चार्ज संभालने वाले अधिकारी को भी नहीं देते हैं। ऐसे में उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
उपखंडों से हटाया जाएगा

अधीक्षण अभियंता प्रथम कृष्ण कुमार सारस्वत, अधीक्षण अभियंता द्वितीय आशीष सिन्हा के पास ऐसी कई शिकायतें हैं। इसके बाद उन्होंने सभी उपखंड अधिकारियों व अवर अभियंताओं को चेतावनी दी है कि अगर ऐसी शिकायतें मिलीं तो इसे तत्काल चेक किया जाएगा और फिर बिना स्पष्टीकरण के कार्रवाई करते हुए उपखंडों से हटाया जाएगा।
ऐसे अधिकारियों पर होगी कार्रवाई : मुख्य अभियंता

मुख्य अभियंता प्रथम राजेश कुमार का कहना है कि उपभोक्ताओं की सहूलियत के लिए ही सीयूजी नंबर दिया गया है। इस पर आने वाले फोन को रिसीव न करना व मोबाइल बंद करना दोनों ही गलत है। ऐसा करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।  
ग्रामीण क्षेत्रों की स्थिति सबसे खराब

सीयूजी मोबाइल फोन न उठाने व स्विच आफ करने की स्थिति गंगापार व यमुनापार में बेहद खराब है। यहां तो कई अधिकारी सीयूजी नंबर पर आने वाले अधिकांश फोन को रिसीव ही नहीं करते। मोबाइल तक स्विच आफ कर देते हैं। अधिकारी जब मोबाइल स्विच आफ होने के बारे में पूछते हैं तो टका सा जवाब दिया जाता है कि नेटवर्क की दिक्कत की वजह से ऐसा हुआ। जबकि मुख्य अभियंता द्वितीय अशोक कुमार, अधीक्षण अभियंता गंगापार सौरभ गौतम, अधीक्षण अभियंता यमुनापार लोकेश चंद कई बार हिदायत भी दे चुके हैं, लेकिन कार्यप्रणाली में कोई सुधार नहीं हो रहा है।

यह भी पढ़ें- भारत-पाकिस्तान मैच पर प्रयागराज में करोड़ों रुपये का सट्टा लगा, सटोरियों को बुकी दे रहे कई तरह का आफर

यह भी पढ़ें- होली पर 4 स्पेशल ट्रेनें यात्रियों की राह करेंगी आसान, अभी प्रयास करेंगे तो मिल जाएगी कन्फर्म सीट; शेड्यूल जारी
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160202