LHC0088 • 3 hour(s) ago • views 261
आत्महत्या मामला। प्रतीकात्मक तस्वीर
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। फरीदाबाद के औद्योगिक नगरी में दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं, जिसमें अभिभावकों ने अपनी बेटियों को मोबाइल पर लड़कों से चैट करने एवं बात करने से मना किया तो जीवन लीला ही समाप्त कर ली।
पहली घटना पर्वतीय कॉलोनी क्षेत्र में भडाना चौक के पास की है। यहां परिवार के साथ रहने वाली नवयुवती जो 12वीं कक्षा की छात्रा थी, वह पड़ोस में रहने वाले एक युवक से फोन पर चैट करती थी।
बताया गया कि उसकी मां ने यह चैट देख ली थी। इस बात को लेकर मां ने उसे डांट दिया था और भविष्य में ऐसा न करने को कहा था। इससे नाराज होकर नवयुवती ने रात में अपने कमरे में चुन्नी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह पता चलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचित किया।
वहीं, दूसरे मामले में हाथरस की रहने वाली किशोरी यहां सेक्टर-58 राजीव कॉलोनी में अपनी बुआ के घर आई हुई थी। पुलिस के अनुसार, किशोरी की इंस्टाग्राम के जरिये एक युवक से पहचान हुई थी। वह उससे फोन पर बात करने लगी थी। परिवार वालों को इसका पता चला तो उन्होंने उसका मोबाइल तोड़ दिया था।
पिछले दिनों 26 जनवरी को वह बुआ के साथ फरीदाबाद आ गई थी। बताया जा रहा है कि किशोरी के पास मोबाइल भी था और पिता ने ही लेकर दिया था। यहां बुआ और फूफा दिन में ड्यूटी चले जाते थे। उनके बच्चे स्कूल चले जाते थे। पीछे किशोरी घर पर अकेली रहती थी।
बताया गया कि वह उस लड़के से फोन पर बात करती थी। बुआ और फूफा को इस बारे में पता चल गया था। उन्होंने इस बारे किशोरी के पिता को बता दिया। पिता ने फोन पर किशोरी को डांटा था।
पिता की डांट से नाराज होकर किशोरी ने चुन्नी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। एक अन्य मामले में पल्ला थाना क्षेत्र में 11 वर्षीय बच्चे को उसके पिता ने इधर-उधर खेलने से मना कर पढ़ाई पर ध्यान देने को कहा था।
यह भी पढ़ें- फरीदाबाद: महिला की हत्या कर सेफ्टी टैंक में फेंका शव, मां-बेटे सहित तीन को उम्रकैद
परिजनों के अनुसार, बस इसी बात से नाराज होकर उसने भी फांसी लगा ली। पुलिस ने तीनों के शव पोस्टमॉर्टम करा परिजनों को सौंप दिए हैं। |
|