search

पश्चिम चंपारण में परिवार के साथ मेला घूमने गए युवक पर जानलेवा हमला, पुलिस जांच में जुटी

cy520520 2 hour(s) ago views 528
  

मेला घूमने गए युवक पर जानलेवा हमला






जागरण संवाददाता, नरकटियागंज (पश्चिम चंपारण)। महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित बनवरिया के भव्य मेले में रविवार को एक युवक पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना से मेले में अफरा-तफरी मच गई।  

हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए हमलावर युवक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया है। घायल युवक की पहचान शिकारपुर थाना क्षेत्र के मढिया मलाही टोला निवासी गुड्डू कुमार (25) के रूप में हुई है।  
परिजनों के साथ मेला घूमने गया था युवक

बताया जाता है कि गुड्डू कुमार अपनी मां, बहन और अन्य परिजनों के साथ मेला घूमने आया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर एक युवक से उसकी कहासुनी हो गई। देखते ही देखते  हमलावर ने चाकू निकालकर गुड्डू के पेट के बाईं ओर वार कर दिया।

मेले में भारी भीड़ होने के कारण घायल को अस्पताल पहुंचाने में परिजनों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल, बेतिया रेफर कर दिया।  

चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एहसान फिरोज ने बताया कि युवक के पेट के बाईं ओर जख्म है। बेहतर इलाज के लिए बेतिया भेजा गया है। उधर, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
158002