search

सोनभद्र में किराया वृद्वि को लेकर वाहन मालिकों ने दूसरे दिन भी जताया विरोध

LHC0088 2 hour(s) ago views 690
  

सोनभद्र में कोयला परिवहन किराए वृद्धि को लेकर दूसरे दिन भी विरोध प्रदर्शन।  



जागरण संवाददाता, बीना (सोनभद्र)। एनसीएल की बीना एवं कृष्णशिला कोल परियोजना के प्रवेश द्वार पर कोल परिवहन में लगे वाहन मालिकों ने रविवार को दूसरे दिन भी वाहनों को रोककर विरोध जताया। एनसीएल की कोयला परियोजना से ताप विद्युत परियोजना, रेलवे साइडिंग, चंदासी मंडी तक कोयला भारी माल वाहकों से कोयला अभिवहन होता है।

इन मालवाहको का किराये में वृद्धि की मांग को लेकर ऊर्जांचल ट्रक आनर्स एसोसिएशन के तत्वाधान में वाहन स्वामियों ने बीना एवं कृष्णशिला कोल खदान बैरियर पर वाहनों के प्रवेश करने नही दिया। सुबह से शाम तक यह सिलसिला जारी रहा। ऊर्जांचल ट्रक आनर्स एसोसिएशन के बैनर तले मालवाहको के स्वामियों द्वारा बीना एवं कृष्णशिला कोयला खदान परियोजना के बैरियर पर रविवार को दूसरे दिन भी वाहनों को प्रवेश से रोका गया।

चंदासी मंडी, चुनार, गोदवाली रेलवे साइडिंग के भाड़ा पर सहमति बनी लेक‍िल रात तक शेष सहमत‍ि को लेकर चर्चा का दौर जारी रहा। इस दरम्यान पप्पू सिंह, ओम प्रकाश दुबे, गैवी नाथ यादव, श्रवण जायसवाल, लालसा राम, मिस्टर सिद्दीकी, गंमगम सिंह, सत्यम सिंह, राहुल शर्मा, रिंकू दुबे, गुलाब यादव सतीश, आशीष ,बबन सिंह, सोनू शाह, आशीष जायसवाल, विकास जायसवाल आदि मौजूद रहे।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160313