search

जमालपुर-बरियारपुर रेल सुरंग में मिला कटा हुआ सिर, धड़ की तलाश में जुटी पुलिस

deltin33 3 hour(s) ago views 749
  

रेल सुरंग में मिला कटा हुआ सिर



संवाद सहयोगी, जमालपुर (मुंगेर)। नया रामनगर थाने की पुलिस ने जमालपुर-बरियारपुर रेलखंड पर स्थित पुराने रेल सुरंग के अंदर पोल संख्या 355/22 के पास रेलवे ट्रैक किनारे पत्थरों के नीचे एक मानव सिर रविवार को बरामद किया है। इसके बाद सुरंग और आसपास के क्षेत्रों में लोगों की भारी भीड़ जुट गई।  

पुलिस ने घटना के बाद सुरंग, रेलवे ट्रैक और आसपास के इलाकों में कई घंटों तक सघन तलाशी अभियान चलाया, लेकिन मृतक का धड़ कहीं नहीं मिल सका।  

घटनास्थल पर खून के कोई निशान नहीं मिलने से प्रथम दृष्टया ट्रेन से कटने अथवा किसी रेल हादसे की संभावना को पुलिस ने खारिज कर दिया है।  
शव के टुकड़े कर सिर को सुनसान सुरंग में फेंका

प्रारंभिक जांच में पुलिस इस निष्कर्ष पर पहुंची है कि हत्या किसी अन्य स्थान पर की गई और पहचान छिपाने की नीयत से शव के टुकड़े कर सिर को सुनसान सुरंग में फेंका गया। पुलिस के अनुसार बरामद मानव सिर को देखकर जिसका सिर मिला है उसकी उम्र 55 से 60 वर्ष के बीच है। फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है।  

इस मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पहचान सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने सिर की तस्वीर इंटरनेट मीडिया और विभिन्न पुलिस ग्रुपों में साझा की है, ताकि किसी प्रकार का सुराग मिल सके।  
पोस्टमार्टम के लिए पहले सदर अस्पताल लाया गया

बरामद सिर को पोस्टमार्टम के लिए पहले सदर अस्पताल लाया गया, लेकिन वहां आवश्यक संसाधन उपलब्ध नहीं होने के कारण उसे जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कालेज भागलपुर भेजा गया है। पुलिस ने साक्ष्य के रूप में सिर को सुरक्षित रखने के साथ-साथ डीएनए सैंपल भी संरक्षित किया है, जिससे भविष्य में मृतक की पहचान में मदद मिल सके।  

सदर एसडीपीओ अभिषेक आनंद ने बताया कि हर पहलू पर बारीकी से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि फिलहाल हत्या की आशंका को केंद्र में रखकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।  

साथ ही पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों की भी छानबीन कर रही है, ताकि मृतक की पहचान जल्द से जल्द सुनिश्चित की जा सके।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
471591