search

गोरखपुर में पढ़ने के लिए पिता ने लगाई डांट, घर से लापता हुआ किशोर

Chikheang 10 hour(s) ago views 770
  

खोजबीन करने के बाद पिता ने पीपीगंज थाने में दी तहरीर। जागरण  



संवाद सूत्र, भरोहिया (गोरखपुर)। पढ़ने की जगह बाहर घूम रहे बेटे को पिता ने डांट दिया, उसे पढ़ाई करने के लिए कहा। इससे नाराज होकर 16 वर्षीय किशोर संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गया। शाम तक घर नहीं आने पर पिता ने खोजबीन शुरू की। नहीं मिलने पर पीपीगंज थाने में तहरीर दी। रविवार को केस दर्ज कर पुलिस सर्विलांस की मदद से किशोर की तलाश में जुटी है।

गायघाट टोला सेमरहवा गांव निवासी कृष्ण चंद यादव ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपने दूसरे नंबर के बेटे शिवम यादव को पढ़ाई के लिए डांट-फटकार लगाई थी, उसे बाहर और दोस्तों के साथ घूमने से मना किया था। इसके बाद 13 फरवरी को वह घर से निकल गया और वापस नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। साथ में लेकर गया मोबाइ फोन भी बंद बता रहा है।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में चार माह बाद संदिग्ध मौत में दो युवकों पर हत्या का केस दर्ज, मुख्यमंत्री जनता दर्शन में पीड़ित ने लगाई थी गुहार

14 फरवरी को डायल 112 पर सूचना दी गई। पीआरवी पुलिस ने थाने पर जाकर तहरीर देने को कहा। थानाध्यक्ष अरुण सिंह ने बताया कि पुलिस की एक टीम संभावित स्थानों पर छानबीन के साथ मोबाइल सर्विलांस के जरिए किशोर का पता लगाने में जुटी है। जल्द ही उसे बरामद कर लिया जाएगा।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162766