search

बस्ती में डबल डेकर बस का टायर फटा, ट्रेलर से टकराकर खाई में गिरी, कई यात्री घायल

LHC0088 2 hour(s) ago views 205
  

हाईवे के किनारे रमहटिया गांव के पास खड़ी दुर्घटनाग्रस्त डबल-डेकर इंटरसिटी स्मार्ट बस। जागरण  



संवाद सूत्र, विक्रमजोत, बस्ती। राष्ट्रीय राजमार्ग पर अगला टायर फटने से एक बस अनियंत्रित होकर हाइवे के बगल में एक ढाबे पर खड़ी टेलर से टकरा कर खायी में जा घुसी ।बस खायी में चले जाने के चलते बगल में लगे ट्रांसफार्मर से नहीं टाराई नहीं तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।बस में बैठे आधा दर्जन यात्री घायल हो गये।

छावनी थाना क्षेत्र के रमहटिया गांव के पास रविवार की देर रात करीब 10 बजे गोरखपुर से दिल्ली जा रही डबल डेकर इंटरसिटी स्मार्ट बस का अगला बायां टायर फट गया, जिससे वह अनियंत्रित हो गया और हाईवे के किनारे एक होटल के सामने खड़े टेलर को टक्कर मारते खाई में चली गई। बस में कुल 54 यात्री सवार थे।

  

अनियंत्रित बस की ठोकर से दुर्घटना ग्रस्त टेलर। जागरण

  

अचानक हुई दुर्टना से बस में सवार कपिल पुत्र सुखराम निवासी बुलंदशहर, सारभक राव पंत्र हेमंत निवासी खोराबार जनपद गोरखपुर, शिव भक्त चौहान पुत्र लालता निवासी गोविंद टोला, हाटा कुशीनगर, मुकेश गुप्‍ता पुत्र राम विलास निवासी खोराबार गोरखपुर, अंकिता दूबे पुत्री अनिल दूबे निवासी झगहा गोरखपुर, निवेदिता यादव पुत्री रामसिंह यादव निवासी गगहा गोरखपुर, शिवांगी पांडेय पुत्री मुकेश निवासी बेलीपार गोरखपुर, मशरूर आलम पुत्र मकसूद निवासी कुबेरस्‍थान कुशीनगर, मिंटू पुत्र अज्ञात निवासी कुबेरस्‍थान कुशीनगर घायल हो गये हालाकि इन्हें हल्‍की चोटें ही आई बाकी यात्री बाल-बाल बच गये। जिन्हें मौके पर पहुंची छावनी पुलिस ले 108 एम्बुलेंस के माध्यम से सीएचसी विक्रमजोत पहुंचाया।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में चार माह बाद संदिग्ध मौत में दो युवकों पर हत्या का केस दर्ज, मुख्यमंत्री जनता दर्शन में पीड़ित ने लगाई थी गुहार

बाकी यात्रियों को दूसरे वाहन से गंतव्य के लिए रवाना कर दिया। इस बारे में पूछे जाने पर चौकी इंचार्ज विक्रमजोत शशि शेखर सिंह ने बताया कि दुर्घटना में किसी प्रकार की जन हानि नही हुई है। घायलों को हल्की चोटें आयी हैं जिन्हें एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विक्रमजोत इलाज के लिए ले जाया गया। व स्वजनों को सूचना दे दी गयी है। अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160582