search

RRB Group D Answer Key 2026: रेलवे ग्रुप डी आंसर की जल्द हो सकती है जारी, इस तरीके से कर सकेंगे चेक

Chikheang 2 hour(s) ago views 560
  

RRB Railway Group D answer key 2026  



एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। रेलवे की ओर से ग्रुप डी भर्ती परीक्षा का आयोजन 27 नवंबर से लेकर 10 फरवरी तक करवाया गया था। अब इस परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को प्रोविजनल आंसर की जारी होने का इंतजार है जो कभी भी खत्म हो सकता है। अमूमन आरआरबी की ओर से परीक्षा होने के 10 दिनों के अंदर उत्तर कुंजी जारी कर दी जाती है।
ऐसे में उम्मीद है कि जल्द ही रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड द्वारा आंसर की (Railway Group D answer key) डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवाई जा सकती है। उत्तर कुंजी द्वारा अभ्यर्थी अपने प्रश्न उत्तरों का मिलान करके परीक्षा में किये गए प्रदर्शन का आंकलन कर सकेंगे।
तय तिथियों में दर्ज कर पाएंगे आपत्ति

प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद परीक्षार्थी प्रश्न उत्तरों का मिलान करने के दौरान अगर उसमें दिए किसी आंसर से संतुष्ट नहीं होंगे तो तय तिथियों के अंदर निर्धारित फीस का भुगतान करके उस पर आपत्ति दर्ज कर सकेंगे। अगर आपका दावा सही पाया जाता है तो उसके लिए अंक प्रदान किये जायेंगे।
रिजल्ट फाइनल आंसर की के आधार पर होगा जारी

प्रोविजनल आंसर की पर दर्ज आपत्तियों का निराकरण विशेषज्ञों की टीम द्वारा किया जायेगा और फाइनल आंसर की तैयार की जाएगी। अंतिम उत्तर कुंजी को ध्यान में रखकर ही रिजल्ट तैयार किया जायेगा।
आंसर की इन स्टेप्स से कर पाएंगे डाउनलोड

  • आरआरबी ग्रुप डी आंसर की डाउनलोड करने के लिए सबसे ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर विजिट करना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको आंसर की के एक्टिव लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद पंजीकरण संख्या/ Registration Number, उपयोगकर्ता पासवर्ड/ User Password (Date of Birth) दर्ज करके लॉग इन करना होगा।
  • इसके बाद उत्तर कुंजी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे डाउनलोड करके प्रश्न उत्तरों का मिलान कर सकेंगे।
  • अभ्यर्थी लॉग इन करके ही उत्तर कुंजी पर ऑब्जेक्शन भी दर्ज कर पाएंगे।
  
न्यूनतम पासिंग मार्क्स

रेलवे की ओर से इस भर्ती परीक्षा के लिए न्यूनतम पासिंग मार्क्स कैटेगरी के अनुसार अलग अलग निर्धारित किया गया है। वर्ग के अनुसार अनरिजर्व के लिए 40%, ईडब्ल्यूएस के लिए 40%, ओबीसी (Non creamy layer) के लिए 30%, एससी एवं एसटी के लिए 30% निर्धारित है।

यह भी पढ़ें- RRB Group D Vacancy 2026: रेलवे ग्रुप डी भर्ती के लिए इन स्टेप्स से स्वयं भरें फॉर्म, 10वीं पास कर सकते हैं अप्लाई
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162520