search

फिर सलाखों के पीछे डेरा प्रमुख, 40 दिन की पैरोल काटकर सुनारियां जेल लौटा राम रहीम

LHC0088 1 hour(s) ago views 609
  

40 दिन की पैरोल के बाद फिर सुनारियां जेल पहुंचा गुरमीत सिंह



जागरण संवाददाता, रोहतक। साध्वी यौन शोषण और पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में सजा काट रहा गुरमीत सिंह 40 दिन की पैरोल अवधि समाप्त होने के बाद दोबारा सुनारियां जेल पहुंच गया। निर्धारित समय पूरा होने पर वह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रविवार शाम को जेल में पेश हुआ।

गौरतलब है कि डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत को वर्ष 2017 में पंचकूला स्थित सीबीआइ की विशेष अदालत ने दो साध्वियों से दुष्कर्म के मामले में दोषी ठहराते हुए 20-20 वर्ष की सजा सुनाई थी। इसके अलावा पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में भी अदालत ने उसे दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा दी थी।

तब से वह रोहतक की सुनारियां जेल में बंद है। पैरोल के दौरान वह निर्धारित शर्तों के तहत सिरसा डेरे में रहा। पैरोल अवधि पूरी होने पर उसे पुनः जेल में आत्मसमर्पण करना था, जिसके तहत वह रविवार शाम को सुनारियां जेल पहुंचा। जेल प्रशासन के अनुसार पैरोल समाप्त होने के बाद उसकी विधिवत एंट्री की गई और सुरक्षा प्रोटोकाल के तहत बैरक में भेज दिया गया।

राम रहीम को पहले भी अलग-अलग अवधियों के लिए फरलो और पैरोल मिल चुकी है, जिसे लेकर समय-समय पर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा होती रही है। फिलहाल वह अपनी सजा सुनारियां जेल में ही काट रहा है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160585