search

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का सत्र शुरू होने से पहले सरकार ने रोकी पशु मित्र भर्ती, ग्राउंड टेस्ट पर उठे थे सवाल

Chikheang 2 hour(s) ago views 115
  

पशु मित्र भर्ती की शारीरिक परीक्षा के दौरान 25 किलो भार उठाकर दौड़ते हुए गिरी युवती। जागरण आर्काइव  



राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने पशु मित्र भर्ती की शारीरिक परीक्षा पर रोक लगा दी है। पशुपालन विभाग की ओर से 500 पदों पर पशु मित्र की भर्ती को लेकर शारीरिक परीक्षा में 25 किलो का कट्टा उठवा कर दौड़ लगवाने को लेकर उठ रहे विवाद के बाद यह फैसला लिया गया है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने से पहले सरकार ने यह निर्णय लिया है।
नई एसओपी जारी होगी

अब पशु मित्र भर्ती को लेकर नई एसओपी यानी दिशा निर्देश जारी होंगे, जिसके आधार पर भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। हिमाचल प्रदेश ने पशु मित्रों की भर्ती के लिए आयोजित किए जा रहे शारीरिक परीक्षण (फिजिकल टेस्ट) को आगामी आदेश तक स्थगित कर दिया है। विभाग द्वारा जारी कार्यालय आदेश में प्रशासनिक कारणों का हवाला दिया गया है।  
25 किलो भार के साथ दौड़ते हुए गिर पड़ी थी युवती

भर्ती प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों को 25 किलो का कट्टा उठाकर दौड़ लगाने की शर्त रखी गई थी। इसी दौरान एक युवती के दौड़ते समय गिरने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के साथ समाचारपत्रों में भी मामला उठाया गया था।

इस शारीरिक परीक्षा की प्रक्रिया पर सवाल उठाए गए और महिलाओं के लिए इस प्रकार की शर्तों को कठोर और असंगत बताया।
विभाग का क्या आदेश

पशुपालन विभाग ने स्पष्ट किया है कि पशु मित्र भर्ती के लिए आयोजित की जा रही शारीरिक परीक्षा की प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से रोका जाता है। सभी नियंत्रक अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जहां भी शारीरिक परीक्षा की प्रक्रिया चल रही है, उसे तुरंत बंद किया जाए। राज्य सरकार अब भर्ती प्रक्रिया के लिए नया मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार करेगी।

नए एसओपी में शारीरिक परीक्षण के मापदंडों की पुनर्समीक्षा की जाएगी, ताकि चयन प्रक्रिया पारदर्शी, व्यावहारिक और सभी वर्गों के लिए न्यायसंगत हो सके। नए दिशा-निर्देश जारी होने के बाद ही भर्ती प्रक्रिया दोबारा शुरू की जाएगी।

यह भी पढ़ें: हिमाचल पशु मित्र भर्ती: \“10वीं में 77 प्रतिशत अंक\“, परिवार का सहारा बनने के लिए 25 KG वजन उठाकर दौड़ी बेटी  

यह भी पढ़ें: हिमाचल विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने से पहले ही सरकार और विपक्ष में गतिरोध, सर्वदलीय बैठक में नहीं बनी सहमति
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162640