search

मऊ में एक ही रात में तीन घरों में ताबड़तोड़ चोरी, घटना के बाद गांव में दहशत

LHC0088 3 hour(s) ago views 1022
  

एक ही रात में तीन घरों में ताबड़तोड़ चोरी।



जागरण संवाददाता, चिरैयाकोट (मऊ)। थाना क्षेत्र के छपरा गांव में रविवार की रात ढाई बजे चोर तीन घरों का ताला तोड़कर लगभग पांच लाख रुपये का आभूषण उठा ले गए। रात ढाई बजे उठी महिला ने घर और कमरे का टूटा ताला देखकर शोर मचाया और चोरों का पीछा भी किया। तब तक देर ही चुकी थी। पीड़ित परिवारों ने डायल 112 पर चोरी की सूचना दी। पुलिस मौके पर जाकर जांच पड़ताल की।

रविवार की रात राकेश सिंह के घर में चोर पहले पहुंचे और घर में घुसकर बक्से व अलमारी का ताला तोड़ चोरों सोने का दो झालाा, चांदी की पायल, पायजानी व दस हजार नकदी पर हाथ साफ कर लिया। इस दौरान स्वजन को पता नहीं चल सका।

इसके बाद सटे आबिद अख्तर के मकान के पीछे कमरे की लोहे की ग्रिल तोड़ घर में घुस गए। यहां कोई सामान नहीं ले गए। वहीं से कुछ दूरी पर अरुण सिंह के छत के रास्ते मकान में घुस गए।

चोरों ने कमरा सहित अलमारी और बक्सा का ताला तोड़ उसमें रखा सीने का झाला, तीन अनूठी सहित चांदी का पायजानी व सेट आदि उठा ले गए।

रात में ढाई बजे राकेश सिंह के घर की महिला की नींद टूटी तो घर का दरवाजा टूटा देखकर आवाक रह गई। उसने घर वालों को बताया।

गांव के लोग इकट्ठा होकर चोरों का पीछा करने लगे लेकिन वह भागने में कामयाब हो गए। सूचना पाकर एसओ सुभाष चंद्र व सरसेना चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे व जांच पड़ताल में जुट गए।

यह भी पढ़ें- मैनपुरी में बेखौफ बदमाश: किसान पर तमंचा तानकर पिकअप में भैंस लाद ले गए, चौकी के पास हुई वारदात
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160759