search

Kangra Valley Railway: पठानकोट से गुलेर तक हुआ रेल ट्रायल, रेलवे ने 5 कोच के साथ चक्की पुल से दौड़ाई ट्रेन

LHC0088 1 hour(s) ago views 906
  

कांगड़ा घाटी रेलवे ट्रैक पर पठानकोट से गुलेर तक ट्रायल किया गया। जागरण  



संवाद सूत्र, नगरोटा सूरियां (कांगड़ा)। पठानकोट जोगिंद्रनगर रेलमार्ग पर रेलगाड़ियों की छुक-छुक अब शीघ्र सुनाई देगी। उत्तर रेलवे ने रेलवे ट्रैक पर रेलगाड़ियों का ट्रायल शुरू कर दिया है। सोमवार को रेल इंजन के साथ पांच डिब्बे जोड़कर पठानकोट से गुलेर तक रेल ट्रैक का ट्रायल किया। कांगड़ा घाटी रेल ट्रैक पर ट्रेन सेवाएं शुरू होने की उम्मीद जगने लगी है। कांगड़ा घाटी रेल चार साल से बंद है।  
7 डिब्बों के साथ होगा अंतिम ट्रायल

रेलवे सूत्रों के अनुसार रेल इंजन के साथ सात रेल डिब्बे जोड़कर पठानकोट से जोगिंद्रनगर तक रेल ट्रैक व नवनिर्मित्त चक्की खड्ड रेल पुल का अंतिम ट्रायल लिया जाएगा। इस अंतिम ट्रायल को रेल संरक्षा आयुक्त दिनेश देशवाल खुद अंजाम देंगे।
तीन हिस्सों में पूर्व ट्रायल होगा

इससे पहले रेल ट्रैक का पठानकोट से जोगिंद्रनगर तक तीन हिस्सों में पूर्व ट्रायल लिया जाएगा और अंतिम ट्रायल 24 फ़रवरी को लिया जाएगा।  
क्या कहते हैं रेलवे अधिकारी

अशोक वर्मा, महाप्रबंधक उत्तर रेलवे दिल्ली ने बताया कि पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेलमार्ग का पूर्व परीक्षण शुरू कर दिया है, सोमवार को पठानकोट से गुलेर तक पांच डिब्बे वाली रेलगाड़ी से ट्रैक का ट्रायल लिया गया।  
24 फरवरी को अंतिम ट्रायल

अंतिम ट्रायल रेल संरक्षा आयुक्त दिनेश देशवाल 24 फरवरी को करेंगे। ट्रायल सफल रहने की रिपोर्ट मिलते ही रेलगाड़ियों की पठानकोट से जोगिंद्रनगर तक आवाजाही शुरू कर दी जाएगी। ट्रायल सफल रहने पर तीन से चार दिन में रेल सेवाएं बहाल कर दी जाएंगी।  

यह भी पढ़ें: HRTC बस में कंडक्टर ने टिकट के लिए युवती के कंधे पर हाथ रखा तो जड़ दिया थप्पड़, बीच सड़क हुआ खूब हंगामा


यह भी पढ़ें: HPU शिमला के असिस्टेंट प्रोफेसर का 10वीं का सर्टिफिकेट निकला फर्जी, अन्य डिग्रियों पर भी सवाल; FIR दर्ज
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160786