search

हिमाचल: सुजानपुर होली मेला में मैदान की रिकॉर्ड तोड़ नीलामी, 2.31 करोड़ रुपये की लगी बोली

LHC0088 1 hour(s) ago views 938
  

सुजानपुर होली मेले के चौगान मैदान की नीलामी में नया रिकॉर्ड बना है (फोटो: जागरण)



संवाद सहयोगी, हमीरपुर। ऐतिहासिक होली मेले के लिए चौगान मैदान की इस वर्ष की नीलामी चर्चा का विषय बन गई है। नगर परिषद की देखरेख में आयोजित खुली बोली प्रक्रिया में कुल सात फर्मों ने भाग लिया और कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद मैदान का ठेका 2 करोड़ 31 लाख 50 हजार रुपये की रिकॉर्ड राशि में आवंटित किया गया।

सर्वाधिक बोली लगाकर मोहाली की न्यू राजू टेंट हाउस ने मैदान का अधिकार प्राप्त किया।बोली प्रक्रिया के दौरान शुरुआती राशि से कहीं अधिक दाम तक मुकाबला पहुंचा, जिससे उपस्थित लोग भी हैरान रह गए। प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय प्रतिनिधियों की मौजूदगी में पूरी कार्यवाही संपन्न हुई।

यह मैदान हर वर्ष लगने वाले होली मेले का मुख्य केंद्र होता है, जहां व्यापारिक स्टॉल, झूले और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। मेले से स्थानीय कारोबार और अस्थायी रोजगार को भी बढ़ावा मिलता है।रिकॉर्ड बोली को लेकर जहां कई लोग मेले की बढ़ती लोकप्रियता का संकेत मान रहे हैं, वहीं कुछ व्यापारिक संगठनों ने चिंता भी जताई है।

व्यापारी एवं भाजपा मीडिया प्रभारी ई. नरेंद्र ठाकुर ने आरोप लगाया कि भारी-भरकम बोली का सीधा असर छोटे व्यापारियों पर पड़ेगा और शुल्क बढ़ने की आशंका है। इस बीच एसडीएम एवं मेला अधिकारी विकास शुक्ला ने स्पष्ट किया कि नीलामी की सभी औपचारिकताएं नियमानुसार और पारदर्शी ढंग से पूरी की गई हैं।

उन्होंने बताया कि 2 करोड़ 31 लाख 50 हजार रुपये की बोली पर 18 प्रतिशत जीएसटी अतिरिक्त देय होगा तथा प्रशासन मेले के सफल और सुव्यवस्थित आयोजन के लिए प्रतिबद्ध है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160789