search

यमुनापार में 1075 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शिलान्यास

deltin33 3 hour(s) ago views 844
  

यमुनापार के लोगों को 1075 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात।



जागरण संवादाता, पूर्वी दिल्ली। एक समय था जब यमुनापार को हीन भावना से देखा जाता था क्योंकि पिछली सरकारों ने यहां के लोगों के साथ भेदभाव किया। हमारी सरकार का लक्ष्य है कि यमुनापार का संपूर्ण विकास हो। यमुना के आर हो या पार, विकास का स्तर एक जैसा हो।

ये बातें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने झिलमिल रामलीला मैदान में यमुनापार के लोगों को 1075 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात देते हुए कहीं। सीएम रेखा गुप्ता ने सोमवार को केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा, दिल्ली के कैबिनेट मंत्री प्रवेश वर्मा और यमुनापार विकास बोर्ड के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली के साथ कार्यों का शिलान्यास किया।

सीएम ने जिन परियोजनाओं का शिलान्यास किया उनमें लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग से जुड़ी हैं। इस दौरान सीएम ने कहा कि दिल्ली के संतुलित विकास के लिए मजबूत बुनियादी ढांचा जरूरी है। इन परियोजनाओं से ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर होगी और जलभराव जैसी समस्याओं से भी स्थायी राहत मिलेगी। यमुना पार क्षेत्र के लोग जो कई वर्षों से गलियों, नालियों और सड़कों की मरम्मत की बाट देख रहे थे, उनका इंतजार अब खत्म हो गया है।
विपक्षियों पर साधा निशाना

केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि पिछली सरकार वर्षों तक सत्ता में रही लेकिन क्षेत्र की टूटी सड़कें, खुली नालियां, अच्छे स्कूलों और अस्पतालों की कमी पर काम नहीं किया। अब दिल्ली की वर्तमान सरकार हर दिन दिल्ली के विकास के लिए काम कर रही है।

कैबिनेट मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि हमारी सरकार राजनीति नहीं, बल्कि काम के नतीजों पर भरोसा करती है। दिल्ली का कोई भी इलाका अब विकास से वंचित नहीं रहेगा। यह केवल शिलान्यास का कार्यक्रम नहीं, बल्कि विकसित दिल्ली के निर्माण का संकल्प है।
सड़क ढांचे को मिलेगा नया विस्तार

पीडब्ल्यूडी लगभग 782 करोड़ रुपये की लागत से 236 सड़कों को मजबूत और बेहतर बनाने का काम शुरू करेगा। इसके अलावा, लगभग 21 करोड़ रुपये की लागत से पांच फुटओवर ब्रिज भी बनाए जाएंगे, जिससे पैदल चलने वालों को राहत मिलेगी। सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के तहत 10 नालों का पुनर्निर्माण व 18 सड़कों व पुलों का निर्माण शामिल है।

इन परियोजनाओं पर करीब 272 करोड़ रुपये खर्च होंगे। विधायक संजय गोयल, अभय वर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, अनिल गोयल, रविन्द्र सिंह नेगी, रवि कांत उज्जैनवाल व भारत गौड़ ने विकास कार्य की शुरुआत के लिए सीएम का धन्यवाद दिया।

यह भी पढ़ें- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान: मार्च तक नक्सलवाद मुक्त होगा पूरा देश
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
472273