search

यूपी में RTE के तहत 2.57 लाख आवेदन, 18 फरवरी को ऑनलाइन लॉटरी के जरिए होगा छात्रों का चयन

deltin33 1 hour(s) ago views 681
  



राज्य ब्यूरो, लखनऊ। निश्शुल्क व अनिवार्य शिक्षा का अधिकार (आरटीई) के तहत निजी विद्यालयों में प्री-नर्सरी और कक्षा एक में प्रवेश के लिए पहले चरण की आवेदन प्रक्रिया पूरी हो गई है।

आवेदन की अंतिम तिथि 16 फरवरी थी। पहले चरण में कुल दो लाख 57 हजार से अधिक अभिभावकों ने अपने बच्चों के प्रवेश के लिए आवेदन किया है।

अब इन आवेदनों के आधार पर 18 फरवरी को आनलाइन लाटरी के माध्यम से चयन किया जाएगा। जिन अभिभावकों ने किसी कारणवश पहले चरण में आवेदन नहीं किया है, उन्हें दूसरा मौका दिया जाएगा।

वे 21 फरवरी से शुरू होने वाले दूसरे चरण में आवेदन कर सकेंगे। आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को 25 प्रतिशत सीटों पर निश्शुल्क प्रवेश दिया जाता है। चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रखने के लिए लाटरी प्रणाली अपनाई जाती है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
472264