search

समता एक्सप्रेस में चढ़ते समय महिला यात्री गिरी, केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने की मदद

Chikheang 1 hour(s) ago views 625
  

ट्रेन में चढ़ने के दौरान घायल महिला यात्री का इलाज कराने के लिए रेलवे अधिकारियों को निर्देश देते केंद्रीय पंचायती राज राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल l सौ. स्वयं



जागरण संवाददाता, आगरा। समता एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में चढ़ने के दौरान सोमवार सुबह एक महिला यात्री गिर पड़ी। इससे उसके चोट आई हैं। प्लेटफार्म नंबर एक पर हुई इस घटना से खलबली मच गई। प्लेटफार्म पर मौजूद केंद्रीय पंचायतीराज राज्यमंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल मददगार बने। केंद्रीय मंत्री के प्रयास से रेलवे टीम ने घायल महिला को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।  
महिला यात्री छत्तीसगढ़ जा रही थी

महिला यात्री सैंया स्थित अपनी बेटी जुम्मा की ससुराल में आई थी। यहां से अपने घर नवरंगपुर छत्तीसगढ़ जा रही थी। केंद्रीय पंचायतीराज राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल सोमवार सुबह आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से दतिया जा रहे थे। ट्रेन पकड़ने के लिए वह सुबह साढ़े नौ बजे स्टेशन पहुंच गए। अमरकोट नवरंगपुर छत्तीसगढ़ की पुतुल विश्वास पत्नी सुशांत विश्वास समता एक्सप्रेस का इंतजार कर रही थीं।
जल्दबाजी में सीढ़ियों से फिसल गया पैर और प्लेटफार्म पर गिर पड़ी महिला

पुतुल पिछले सप्ताह सैंया स्थित बेटी जुम्मा की ससुराल आई थीं। सुबह 9:44 बजे समता एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची। पुतुल का स्लीपर कोच एस-छह में रिवर्जेशन था। जल्दबाजी में उनका पैर सीढ़ियों से फिसल गया और प्लेटफार्म पर गिर पड़ीं। इस बीच ट्रेन चलने वाली थी। यह देखकर कई यात्रियों ने किसी तरीके से अपनी तरफ खींचा।  
घायल महिला का हाल जानने पहुंचे केंद्रीय मंत्री और तुरंत भिजवाया अस्पताल

केंद्रीय मंत्री ने घायल महिला यात्री का हाल जाना और तुरंत अस्पताल भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने यात्रियों से ट्रेन में चढ़ने में जल्दबाजी न करने की भी अपील की। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने घायल महिला यात्री को एसएन अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं महिला यात्री का सामान ग्वालियर में उतरवाया गया। महिला यात्री के साथ बेटी जुम्मा और दामाद ठाकुरदास भी थे।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163101