जागरण संवाददाता, मथुरा। दुनिया भर में राधानाम का प्रचार करने वाले संत प्रेमानंद से मंगलवार सुबह भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने भेंट की। सुबह करीब छह बजे वह दोनों कार से उनके आश्रम पहुंचे। यहां करीब आधा घंटा रुके और आध्यात्मिक चर्चा की। विराट कोहली और अनुष्का संत प्रेमानंद से तीन वर्षों में चौथी बार मिले हैं।
संत प्रेमानंद से मिले विराट और अनुष्का, की आध्यात्मिक चर्चा
संत प्रेमानंद से भेंट के लिए सोमवार देर शाम ही दोनों वृंदावन पहुंच गए। उनका कार्यक्रम बेहद गोपनीय रखा गया। होटल रेडिसन में ठहरे थे, लेकिन यहां उनका कमरा भी किसी दूसरे नाम से बुक कराया गया। विराट कोहली और अनुष्का ने पहली बार संत प्रेमानंद से मुलाकात जनवरी 2023 में की थी।
संत प्रेमानंद भी अचानक चर्चा में आ गए
विराट की मुलाकात के बाद संत प्रेमानंद भी अचानक चर्चा में आ गए। इसके बाद टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के अगले ही दिन विराट और अनुष्का मई 2025 में संत प्रेमानंद के पास पहुंची। दो माह पहले दिसंबर 2025 में भी दोनों ने संत से मुलाकात की। |