search

JEE मेन में अमितेश्वर सिंह बने जम्मू-कश्मीर के टॉपर, दो साल की मेहनत का मिला फल

deltin33 1 hour(s) ago views 138
  
कैप्शन: JEE मेन में अमितेश्वर सिंह बने जम्मू-कश्मीर के टॉपर (फाइल फोटो)






जागरण संवाददाता जम्मू। सोमवार को जारी हुए जेईई मेंस के परीक्षा परिणाम में जम्मू के अमितेश्वर सिंह ने जम्मू-कश्मीर के टापर बने हैं। उन्होंने सफलता का श्रेय कोचिंग इंस्टीट्यूट के शिक्षकों को दिया, जिनके प्रयासों से वह इस मुकाम तक पहुंचे हैं।

अमितेश्वर ने बताया कि उन्होंने नियमित रूप से पढ़ाई की और एक टाइम टेबल बनाकर पूरे दो वर्ष तक इस परीक्षा की तैयारी की। वह इस दौरान इंटरनेट मीडिया का उपयोग करते रहे, लेकिन मोबाइल को अपनी आदत नहीं बनने दिया। जेईई मेंस की परीक्षा में अच्छा परसेंटाइल मिलने की उम्मीद जताई थी, लेकिन यह कभी नहीं सोचा था कि वह स्टेट टॉपर बनेंगे। सफलता पर उनके इंस्टिट्यूट के शिक्षकों और प्रबंधकों ने भी उन्हें बधाई दी है।

अमितेश्वर का मानना है कि किसी भी परीक्षा में सफलता प्राप्त करना कोई बड़ी बात नहीं है। इसके लिए निरंतर पढ़ाई करना आवश्यक है। उन्होंने सलाह दी है कि जो भी पढ़ें उसे रिवाइज जरूर करें और किसी भी चैप्टर को बार-बार पढ़कर उसमें परफेक्शन हासिल करें।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
472333