search

गया मेले में सुपर ड्रैगन ट्रेन की पटरी से युवक का शव लटका मिला, मोबाइल बातचीत के बाद संदिग्ध मौत

Chikheang 1 hour(s) ago views 310
  

सुपर ड्रैगन ट्रेन की पटरी से युवक का शव लटका मिला



संवाद सूत्र, बाराचट्टी (गया)। गया जिले के बाराचट्टी प्रखंड में शिवरात्रि मेले के दौरान सोमवार रात सनसनी फैल गई। बच्चों के मनोरंजन के लिए लगाए गए सुपर ड्रैगन ट्रेन की पटरी से एक युवक का शव रस्सी के सहारे झूलता मिला।

घटना की जानकारी मिलते ही मेला परिसर में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
मृतक की पहचान और पृष्ठभूमि

मृतक की पहचान 20 वर्षीय अनील कुमार के रूप में हुई है। वह पटना जिले के धनारूआ थाना क्षेत्र अंतर्गत चनाकी गांव निवासी पुन्नू मांझी का पुत्र था।

अनील मेले में संचालित ‘मां लक्ष्मी सरस्वती सुपर ड्रैगन ट्रेन’ में स्टाफ के रूप में कार्यरत था और ट्रेन संचालन की जिम्मेदारी संभालता था।
मोबाइल पर बातचीत के बाद घटना

स्वजनों और स्थानीय सूत्रों के अनुसार अनील की अपनी भाभी रेशमी से मोबाइल पर नियमित बातचीत होती थी। घटना वाले दिन भी देर रात करीब 11 बजे तक दोनों के बीच फोन पर बात हुई थी।

परिजनों का कहना है कि बातचीत सामान्य थी और किसी विवाद की जानकारी नहीं है। इसके कुछ समय बाद ही उसका शव ट्रेन की करीब छह फीट ऊंची पटरी से लटका मिला।
पुलिस जांच में जुटी

सूचना मिलते ही पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अमरेंद्र किशोर दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की गई।

थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है और सभी पहलुओं-आत्महत्या या अन्य कारण-की गहन जांच की जा रही है।
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल, गया भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

घटना के बाद मेले में शोक और सन्नाटा पसरा है। पुलिस ने कहा है कि जांच पूरी होने तक किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163122