search

पंजाब CM को पोलोनियम से संक्रमित किया, बच गए तो अस्पताल में ही बम से उड़ा देंगे, धमकी के बाद हाई अलर्ट

LHC0088 7 hour(s) ago views 635
  

मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में तैनात पंजाब पुलिस और जांच करता डॉग स्क्वायड।



जागरण संवाददता, मोहाली। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत खराब चल रही है और वे मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती हैं। इस अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। एक बजकर 11 मिनट पर धमाका करने का दावा किया गया है।

मंगलवार सुबह आए धमकी भरे ई-मेल में लिखा है कि भाई दिलावर सिंह के वारिसों ने सीएम को पोलोनियम से संक्रमित किया है। बच गए तो बेअंत सिंह जैसा हाल करेंगे। इस अस्पताल से भगवंत मान की लाश निकलेगी।

पंजाब पुलिस और इंटेलिजेंस एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। असपताल में सुरक्षा बढ़ा दी है और घेराबंदी की गई है। बम निरोधक दस्ता एक्टिव कर दिया है। एसएसपी दिलप्रीत ने कहा कि सीएम को अभी किसी दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की कोई योजना नहीं है।

सीएम भगवंत मान को ब्लड प्रेशर बढ़ने पर फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार को डिस्चार्ज होकर मोगा में नशा विरोधी रैली में गए। वहां सांस लेने में दिक्कत होने पर शाम को करीब 5 बजे दोबारा अस्पताल में भती होना पड़ा।

अब उन्हें पोलोनियम दिए जाने का दावा किया जा रहा है। पोलोनियम एक दुर्लभ रेडियोएक्टिव पदार्थ है, जो अत्याधिक विषैला होता है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161379