search

गाजियाबाद के स्कूल की छत पर लगा मिला मोबाइल टॉवर, शिक्षा विभाग ने दिए बंद करने के आदेश

cy520520 1 hour(s) ago views 199
  



जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। राजेंद्र नगर सेक्टर-दो के मकून्स प्ले स्कूल की छत पर शिक्षा विभाग के निरीक्षण में मोबाइल टॉवर लगा पाया गया। टॉवर को बच्चों की सुरक्षा के लिहाज से गलत पाया गया। इस पर बेसिक शिक्षा विभाग ने प्रबंधक को स्कूल बंद करने के आदेश दिए हैं।

बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी यादव ने बताया कि 14 फरवरी को स्कूल का निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में सुरक्षा मानकों का ध्यान नहीं रखा गया। स्कूल की छत पर मोबाइल टॉवर लगा पाया गया, जो बच्चों की सुरक्षा व शिक्षा विभाग के मानकों के विपरीत है।

स्कूल को तत्काल बंद करते हुए नामांकित बच्चों को पास के स्कूल में प्रवेश कराने के आदेश दिए गए हैं। स्कूल प्रबंधक को इसके साक्ष्य भी शिक्षा विभाग में उपलब्ध कराने होंगे। अगर स्कूल बंद नहीं किया गया तो विभाग अपने स्तर से कार्रवाई करेगा।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159119