search

जीरोमाइल पर बस स्टैंड इंचार्ज को गोली मारी, मुजफ्फरपुर में वर्चस्व की लड़ाई में खूनी संघर्ष

deltin33 Yesterday 20:27 views 247
  

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।  



जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर । छह वर्षों के बाद स्टैंड के वर्चस्व की लड़ाई में गोली मारने की घटना मंगलवार को हुई। अहियापुर के जीरोमाइल, दरभंगा रोड में बर्चस्व की लड़ाई में स्टैंड इंचार्ज लक्ष्मी राय को बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मार दी।

गोली की आवाज सुन लोगों की भीड़ जुट गई। आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से उसे बैरिया स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसडीपीओ टू विनीता सिन्हा ने घटनास्थल की तहकीकात की।

अस्पताल में जख्मी से मामले की जानकारी ली। एसडीपीओ टू ने बताया कि लक्ष्मी राय पर अहियापुर थाना में पूर्व से आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। बर्चस्व को लेकर घटना घटित हुई है।

पीड़ित व्यक्ति का बयान दर्ज करने का आदेश दिया गया है। बयान के आधार पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। विदित हो कि वर्ष 2019 में बैरिया बस स्टैंड में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर कुंदन सिंह की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी।

जख्मी लक्ष्मी राय ने बताया कि मुकेश राय और उसके सहयोगियों ने उस पर गोली चलाई है। गोली उसके कंधे को छूकर निकल गई। लक्ष्मी और मुकेश आपस में मामा-भांजा हैं।

वहीं घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। उनका कहना था कि जीरोमाइल भीड़भाड़ वाली जगह है। सरेआम बदमाश दुकान पर बैठे लोगों को गोली मार रहा है।

पुलिस कुछ कर पाने से दूर है। अहियापुर थाना की गश्ती गाड़ी अक्सर रास्ते से गुजरती है। यहां आटो व बस के संचालन को लेकर अक्सर विवाद होता रहता है। अतिक्रमण की आड़ में रोजाना 50 हजार से अधिक रूपये की वसूली होती है।


बताया जा रहा है कि लक्ष्मी राय दरभंगा रोड में चलने वाली निजी बस का इंचार्ज है। इसके साथ ही वह आटो स्टैंड के जरिए आटो चलवाता है। दुर्गापूजा के पूर्व पुलिस ने उसे रंगदारी वसूलने के मामले में जेल भेज दिया था।

हाल में भी उसपर आटो चालक से वसूली करने का मुकदमा दर्ज है। पूर्व में उत्पाद अधिनियम में जेल जा चुका है। इसके साथ ही आरोपित मुकेश राय भी बस और टेंपो इंचार्ज है। उसपर भी रंगदारी समेत अन्य मामले पूर्व से अहियापुर में दर्ज है।
आटो और बस स्टैंड को लेकर कभी भी हो सकती है कोई अनहोनी घटना

जीरोमाइल गोलंबर बैरिया बस स्टैंड के बाद पैसेंजर का बड़ा केंद्र है। बस पर पैसेंजर बैठाने से लेकर आटो के संचालन को लेकर अक्सर विवादों से घिरा रहता है।

ट्रैफिक सिग्नल लगने के बाद भी दरभंगा, सीतामढ़ी, शिवहर और पटना रोड में पैसेंजर बैठाने को लेकर अक्सर विवाद गहराता रहता है। इसके कारण कभी यह कोई अनहोनी घटना घटित हो सकती है।

अहियापुर थाना में प्राथमिकी दर्ज के बाद भी जीरोमाइल गोलंबर पर पैसेंजर बैठाने को लेकर बस और आटो इंचार्ज की मनमानी पर लगाम लगाने से पुलिस दूर है। अब तो यहां लोगों ने रस्सी बांधकर सड़क तक कब्जा कर रखा है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
472671