search

देवबंद में स्कूल जा रहे मासूम बच्चों पर खूंखार कुत्ते ने किया हमला, घायल

cy520520 Yesterday 22:26 views 882
  

देवबंद में स्कूल जा रहे मासूम बच्चों पर खूंखार कुत्ते ने किया हमला, घायल



संवाद सहयोगी, देवबंद। नगर में आवारा कुत्तों का आतंक चरम पर है। मंगलवार को स्कूल जा रहे दो मासूम भाइयों पर कुत्ते ने हमला कर दिया। जिसमें एक बच्चा गंभीर घायल हो गया।

मुहल्ला पठानपुरा घास मंडी निवासी जावेद का पांच वर्षीय बेटा जायान नर्सरी और सात वर्षीय फवाज कक्षा एक का छात्र है। मंगलवार की सुबह करीब 8.45 बजे दोनों भाई स्कूल जा रहे थे। इसी दौरान एक आवारा कुत्ते ने बच्चों पर हमला कर दिया।

शोर की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने बमुश्किल बच्चों को कुत्ते के चंगुल से छुड़ाया। पूरी घटना पास ही में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। कुत्ते के हमले में जायान गंभीर रूप से घायल है जबकि दूसरे बच्चे को मामूली चोट आई है।

बता देें कि आवारा कुत्तों के हमले की यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई बच्चों और बड़ों को कुत्ते हमला कर घायल कर चुके हैं। आलम यह है कि लोग अपने बच्चों को घरों से बाहर भेजने तक से डरने लगे हैं। नगरवासियों पालिका प्रशासन से आवारा कुत्तों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159220