search

UP Board Exam 2026: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं हिंदी का पेपर आज, चेक करें पेपर का स्तर कठिन रहा या सरल

cy520520 3 hour(s) ago views 93
  

UP Board Class 10th and 12th Hindi Paper  



एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। यूपी बोर्ड हाई स्कूल एवं इंटर की परीक्षाएं आज यानी 18 फरवरी से स्टार्ट हो गई हैं। पहले दिन दोनों ही कक्षाओं के लिए हिंदी विषय का पेपर आयोजित करवाया जा रहा है। 10th क्लास की परीक्षा सुबह की शिफ्ट सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक आयोजित होगा वहीं और दूसरी शिफ्ट में 12वीं हिंदी पेपर का आयोजन अपरान्ह 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक करवाया जायेगा।
कैसा रहा पेपर का स्तर और स्टूडेंट्स का रिएक्शन

यूपी बोर्ड 10th एवं 12th क्लास की परीक्षा संपन्न होने के बाद यहां पर पेपर के स्तर के साथ ही पेपर को लेकर छात्रों और टीचर्स की क्या राय जान सकेंगे। इसके साथ ही यहां पर पेपर का PDF उपलब्ध होने के साथ ही एग्जाम एनालिसिस भी किया जायेगा।
पेपर का पैटर्न

  • यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं के पेपर में छात्रों से कुल 70 अंकों के लिए प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न पत्र दो खंडों में विभाजित है जिसमें दिए गए सभी प्रश्नों के उत्तर देना अनिवार्य है।
  • इसके अलावा 12th क्लास के पेपर का पूर्णांक 100 अंकों का होता है। इसमें भी दो खंड होते हैं जिसमें दिए गए सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य है।
  • दोनों ही पेपर्स को हल करने के लिए छात्रों को 3:15 मिनट का समय दिया जाता है, प्रारम्भ के 15 मिनट प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए होता है।
  
एग्जाम गाइडलाइंस

  • रेगुलर मोड के छात्र परीक्षा केंद्र पर स्कूल ड्रेस पहनकर जाएं।
  • किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक गैजेट साथ लेकर जाएं।
  • नकल के लिए पर्ची आदि का उपयोग न करें।
  • छात्र केंद्र पर एडमिट कार्ड साथ लेकर जाएं।
  • अगर कोई छात्र हड़बड़ी में एडमिट कार्ड भूल जाता है तो उसे परीक्षा कक्ष नियंत्रक एग्जाम के लिए अनुमति देगा लेकिन अगले पेपर में छात्रों को एडमिट कार्ड प्रतुस्त करना होगा।
  • अगर दूसरे पेपर में भी स्टूडेंट प्रवेश पत्र भूल जाता है तो फिर उसे एग्जाम देने से रोक दिया जायेगा।
  • छात्र परीक्षा केंद्र पर तय समय से कम से कम 30 मिनट पहले अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें।
  • अगर कोई छात्र लेट हो जाता है तो विशेष परिस्थितियों को ध्यान में रखकर छात्रों को आधा घंटा लेट तक केंद्र पर प्रवेश दिया जायेगा।

52 लाख से अधिक छात्र बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्टर्ड

यूपी बोर्ड की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक इस बार दोनों ही कक्षाओं के लिए 5230297 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। इसमें से हाई स्कूल में 2750945 स्टूडेंट्स पंजीकृत हैं जिसमें से 1438683 बालक एवं 1312263 बालिकाएं रजिस्टर्ड हैं।

यह भी पढ़ें- UP Board Exam Guidelines 2026: यूपी बोर्ड 10th 12th बोर्ड परीक्षाएं स्टार्ट, एग्जाम गाइडलाइंस व सब्जेक्ट वाइज टाइम टेबल यहां करें चेक
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159430