नई दिल्ली। दो दिन गिरावट के बाद सोने और चांदी में फिर तेजी (Gold Silver Price) देखी जा रही है। कमोडिटी मार्केट खुलते ही चांदी में 5 हजार प्रति किलो की तेजी (Silver Price Today) देखी गई है। इसके साथ ही सोने (Gold Price Today) में भी लगभग 2 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी है। आइए जानते हैं कि आपके शहर में लेटेस्ट रेट क्या है?
Gold Price Today: क्या है सोने का दाम?
एमसीएक्स में 10 ग्राम सोने की कीमत 1,53,165 रुपये चल रही है। इसमें 1747 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी है। सोने ने अब तक 1,52,719 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो रिकॉर्ड और 1,53,303 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई रिकॉर्ड बनाया है।
Silver Price Today: कितनी है चांदी की कीमत?
सुबह 10 बजे के आसपास 1 किलो चांदी का दाम 2,37,567 रुपये चल रहा है। इसमें 6056 रुपये प्रति किलो की तेजी है। चांदी ने अब तक 2,33,994 रुपये प्रति किलो का लो रिकॉर्ड और 2,31,511 रुपये प्रति किलो का हाई रिकॉर्ड बनाया है।
यह भी पढ़ें:- Gold Price: क्या 1 लाख के नीचे जाएगा सोना, कितना सस्ता हो सकता है; आपको कब लेना चाहिए?
आपके शहर में क्या है भाव?
| शहर | सोने का भाव | चांदी की कीमत | | पटना | ₹153,430 | ₹236,840 | | जयपुर | ₹153,490 | ₹236,940 | | कानपुर | ₹153,550 | ₹237,030 | | लखनऊ | ₹153,550 | ₹237,030 | | भोपाल | ₹153,570 | ₹237,480 | | इंदौर | ₹153,570 | ₹237,480 | | चंडीगढ़ | ₹153,410 | ₹237,230 | | रायपुर | ₹1,53,350 | ₹237,130 |
चंडीगढ़ में आज सोने का दाम सबसे कम है। यहां 10 ग्राम सोने की कीमत 1,53,410 रुपये चल रही है। इसके साथ ही भोपाल और इंदौर में सोने का भाव सबसे ज्यादा है। यहां 10 ग्राम सोने का दाम 1,53,570 रुपये चल रहा है। अगर चांदी की बात करें तो पटना में चांदी का दाम सबसे कम है। यहां 1 किलो चांदी 2,36,840 रुपये में मिल रहा है। इसके अलावा भोपाल और इंदौर में चांदी का दाम सबसे ज्यादा है। यहां 1 किलो चांदी की कीमत 2,37,480 रुपये है। |