search

उधमपुर पुलिस की आरोपी पर बड़ा एक्शन, 30 लाख का वाहन अटैच

LHC0088 Yesterday 12:56 views 1030
  



जागरण संवाददाता, उधमपुर। नशे के खिलाफ जारी अभियान के तहत उधमपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए श्रीनगर के एक कुख्यात नार्को तस्कर की 30 लाख रुपये के करीब चल संपत्ति को अटैच किया है। जब्त की गई संपत्ति आरोपित एजाज अहमद डार निवासी गुलाब बाग श्रीनगर की है।

पुलिस के मुताबिक जांच में पाया गया कि आरोपित एक कुख्यात नशा तस्कर है। उसने नशीले पदार्थों की तस्करी से अर्जित धन से एक इनोवा क्रिस्टा वाहन संख्या जेके01एएक्स8441 खरीदा था। इसके चलते पुलिस ने उक्त वाहन को जब्त किया है। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपित पहले से ही नशा तस्करी के अन्य मामलों में भी संलिप्त रहा है। उसके खिलाफ जकूरा थाना में और जदीबल थाना में मामला दर्ज है।

फिलहाल आरोपित जिला जेल उधमपुर में न्यायिक हिरासत में बंद है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस कार्रवाई के साथ ही इस जिला पुलिस ने वर्ष नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 2.10 करोड़ रुपये की राशि की संपत्ति अटैच की है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162050