search

चुनाव को लेकर भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा 72 घंटों के लिए रहेगी सील, बॉडर पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त

deltin33 1 hour(s) ago views 121
  

भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा 72 घंटों के लिए रहेगी सील



संवाद सहयोगी, लदनियां। नेपाल में आगामी 5 मार्च को होने वाले (प्रतिनिधि सभा) आम चुनाव को लेकर भारत से लगने वाली अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा व्यवस्था को सख्त कर दिया गया है। चुनाव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने को लेकर भारत नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा को 72 घंटे के लिए सील किया जाएगा।

एसएसबी सूत्रों के अनुसार, नेपाल में होने वाले आम चुनाव को देखते हुए भारत नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा को सील किया जाएगा, ताकि नेपाल चुनाव में असमाजिक तत्वों की आवाजाही पर रोक, अवैध गतिविधि को रोकना है। इस अवधि में आपातकालीन सेवा बहाल रहेगी।

भारत व नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्रों के सशक्त बल, पुलिस प्रशासन द्वारा लोगों से भयमुक्त होकर शांतिपूर्ण माहौल में मतदान करने की अपील की जा रही है।

चुनाव को देखते हुए एसएसबी 18 वीं बटालियन राजनगर के कमांडेंट दामोदर प्रसाद मीणा के निर्देश पर लदनियां प्रखंड के पिपराही बीओपी प्रभारी सहायक कमांडेंट विकास कुमार राय एवं 7वीं बटालियन नेपाल के सिरहा जिला सशस्त्र पुलिस बल एपीएफ इंस्पेक्टर हरी बहादुर बसनेट ने अन्य जवानों के सहयोग से बाॅडर पीलर संख्या 253/19 के समीप गांवों में संयुक्त रूप से ज्वाइंट पेट्रोलिंग कर सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों को नेपाल चुनाव में शांति बहाल करने की अपील किया।

सीमावर्ती क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों, प्रमुख चेक पोस्टों और सीमा स्तंभों के आसपास विशेष निगरानी रखी जा रही है। सुरक्षा बलों को निर्देश दिया गया है कि दोनों देशों के बीच सभी आने-जाने वाले व्यक्तियों और वाहनों की सघन जांच करें तथा संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखें।

चुनाव के दौरान शराब, मादक पदार्थ, अवैध हथियारों एवं अन्य आपत्तिजनक सामग्री की तस्करी की आशंका को देखते हुए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। चुनाव को देखते हुए दोनों देशों के अधिकारियों ने सुरक्षा ऐजेंसियों के साथ लगातार संवाद कायम कर रही है।

सूचना का आदान-प्रदान के लिए विशेष संचार व्यवस्था और डिजिटल माध्यमों का उपयोग किया जा रहा है। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने और सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेश साझा करने से बचने की अपील की जा रही है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
473049