search

सीएम धामी ने वर्चुअली किया सरस महोत्सव का शुभारंभ, कहा- यह आत्मनिर्भर उत्तराखंड के संकल्प का जीवंत उत्सव

Chikheang 4 hour(s) ago views 686
  

सीएम धामी ने किया चंपावत सरस कार्बेट महोत्सव 2026 का वर्चुअल शुभारंभ.  



जागरण संवाददाता, चंपावत । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरस कार्बेट महोत्सव 2026 का वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि चंपावत की पुण्य भूमि इतिहास, अध्यात्म और संस्कृति की धरोहर रही है। यह केवल सात दिनों का आयोजन नहीं, बल्कि सांस्कृतिक गरिमा, प्राकृतिक सौंदर्य, मातृशक्ति के सामर्थ्य, युवाओं के उत्साह और आत्मनिर्भर उत्तराखंड के संकल्प का जीवंत उत्सव है। इस वर्ष इसे शीतकालीन कार्बेट महोत्सव के रूप में भी आयोजित किया जा रहा है, जिससे प्रदेश में शीतकालीन पर्यटन को नई गति मिलेगी।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि महोत्सव के अंतर्गत पैराग्लाइडिंग, माउंटेन बाइकिंग, हाट एयर बलून, रिवर राफ्टिंग, पैरामोटरिंग, पक्षी अवलोकन और ट्रेकिंग जैसी साहसिक गतिविधियों के माध्यम से चंपावत को राष्ट्रीय स्तर पर साहसिक पर्यटन के मानचित्र पर स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन प्रयासों से युवाओं को नए अवसर मिलेंगे तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार के साधन विकसित होंगे।

कहा कि जिम कार्बेट और उनकी कहानियां देश-दुनिया में प्रसिद्ध हैं। उनकी आत्मकथाओं के माध्यम से चंपावत-लोहाघाट क्षेत्र को वैश्विक स्तर पर वन्यजीव प्रेमियों और टाइगर लवर्स के बीच पहचान मिली। वर्ष 1907 में चंपावत क्षेत्र में कुख्यात आदमखोर बाघिन का अंत कर उन्होंने सैकड़ों लोगों की जान बचाई और आगे चलकर वन्यजीव संरक्षण की प्रेरणा दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यही कारण है कि यह क्षेत्र आज भी साहस, इतिहास और प्रकृति प्रेम का अद्भुत केंद्र माना जाता है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन वोकल फार लोकर की भावना को सशक्त करते हुए लोकल फार वोकल का मार्ग प्रशस्त करेगा।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड का बजट होगा सर्वस्पर्शी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिए संकेत

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, सीएम पुष्कर सिंह धामी का ऐलान
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163949