search

बुरहानपुर में बीजेपी पार्षद के बेटे पर लव जिहाद का आरोप, किशोरी को ब्लैकमेल कर डाला मतांतरण का दबाव

cy520520 4 hour(s) ago views 983
  

बुरहानपुर में लव जिहाद (प्रतीकात्मक चित्र)



डिजिटल डेस्क, इंदौर। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग छात्रा को कथित रूप से सोशल मीडिया के जरिए फंसाकर मतांतरण और निकाह के लिए दबाव बनाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी शेख अरशद के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।

पीड़िता, जो कक्षा 11वीं की छात्रा है, ने आरोप लगाया कि पिछले साल अप्रैल में आरोपी ने स्नैपचैट पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर बातचीत शुरू की। कुछ दिनों बाद इंस्टाग्राम पर भी संपर्क बढ़ा और नियमित चैटिंग होने लगी। जुलाई में दोनों की पहली मुलाकात बुरहानपुर के एक रेस्टोरेंट में हुई।
तस्वीरें लीं, किया ब्लैकमेल

शिकायत के मुताबिक आरोपी ने मुलाकातों के दौरान छात्रा के साथ तस्वीरें लीं और बाद में उन्हें वायरल करने की धमकी देकर मतांतरण व निकाह के लिए दबाव बनाने लगा। छात्रा का कहना है कि आरोपित उसे कैफे, असीरगढ़ और ठाटर खामला जैसी जगहों पर घुमाने ले गया। इस दौरान अवैध संबंध बनाने का भी दबाव डाला गया।

मानसिक रूप से परेशान रहने के बाद किशोरी ने आखिरकार मंगलवार शाम परिजनों को पूरी बात बताई। इसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और औपचारिक शिकायत दर्ज कराई। बताया जाता है कि आरोपित अरशद नगर परिषद शाहपुर के भाजपा पार्षद शेख साकिर का पुत्र है।

यह भी पढ़ें- \“मैगी बनाकर खिलाई, निर्वस्त्र कर हाथ-पैर बांधे’; रोंगटे खड़े कर देगा MBA छात्रा के हत्यारे का कबूलनामा
गंभीर धाराओं में केस दर्ज

थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा के अनुसार आरोपी के खिलाफ मध्य प्रदेश धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम, एससी-एसटी एक्ट और पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है, जो फिलहाल फरार बताया जा रहा है।

पुलिस सोशल मीडिया चैट और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है। मामले के सामने आने के बाद क्षेत्र में आक्रोश की स्थिति है और विभिन्न संगठनों ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159661