search

West Champaran News : नेपाल की चुनावी दावत, भारत की सप्लाई और सीमा पर बढ़ी हलचल

Chikheang 2 hour(s) ago views 453
  

मैनाटांड़ के खमिया गांव से नेपाल के घोड़दौड़ा गांव के रास्ते में बाइक पर मुर्गा लेकर जाते युवक । जागरण  



मनोज कुमार, इनरवा, (पश्चिम चंपारण) । नेपाल में प्रतिनिधि सभा के चुनाव के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर अवैध गतिविधियों को लेकर निगरानी तो बढ़ा दी गई है। खुली सीमा के ग्रामीण रास्तों पर भी एसएसबी की ओर से अस्थाई चेकपोस्ट बनाए गए हैं।

फिर भी नेपाल में चुनावी मांग को देखते हुए भारत से ब्रायलर मुर्गा-मुर्गी की तस्करी हो रही है। भारतीय सीमावर्ती इलाकों में 115 रुपये किलो की मुर्गा-मुर्गी नेपाल में 170-175 रुपये किलो की दर से बिक रही है।

खुली सीमा की वजह से दिनदहाड़े प्रतिदिन मुर्गा-मुर्गी की तस्करी हो रही है। चूंकि पिकअप एवं अन्य चार चक्का वाले मालवाहक वाहनों की इंट्री प्रतिबंधित है। इस लिए तस्कर बाइक पर मुर्गा-मुर्गी लोड कर नेपाल पहुंचा रहे हैं।

सीमा पर तैनात एसएसबी के जवान भी इन्हें रोक टोक नहीं करते। मुर्गा-मुर्गी की भारत से नेपाल की डिलीवरी से बेरोजगार युवक प्रतिदिन चार से पांच हजार रुपये कमा रहे हैं।

मैनाटांड़ प्रखंड की सीमा से जुड़ी चार अलग-अलग ग्रामीण रास्तों से मुर्गा- मुर्गा भारत से नेपाल पहुंचाया जा रहा है। बताया जाता है कि नेपाल में पांच मार्च को प्रतिनिधि सभा का चुनाव है।

उम्मीदवारों एवं समर्थकों का भोज चल रहा है। सीमाई इलाके में भोज के लिए मुर्गा-मुर्गी का डिमांड है। नेपाल के जानकार लोगों का कहना है कि नेपाल और भारत के बीच खुली सीमा की वजह से समय-समय पर चिकन या पोल्ट्री उत्पादों का तस्करी होता रहता है। बर्ड फ्लू की सावधानियों को लेकर यह मुद्दा उठ चुका है।

नेपाल की सरकार ने पोल्ट्री तथा चिकन की तस्करी को रोकने के लिए सीमा पर निगरानी बढ़ाने का निर्देश भी दिया था। उधर, इनरवा थानाध्यक्ष लवकांता शर्मा ने बताया कि सीमा पर तस्करी रोकने के लिए लगातार गश्ती और छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
चार प्रमुख ग्रामीण रास्तों से मुर्गा-मुर्गी की तस्करी

भारत-नेपाल सीमा के मैनाटांड़ प्रखंड के चार प्रमुख ग्रामीण रास्तों से नेपाल ब्रायलर मुर्गा-मुर्गी भेजी जा रही है। मैनाटांड़ के खमिया से नेपाल के घोड़दौड़ा, इनरवा चोर गली से नेपाल के दसौता, बसंतपुर से नेपाल के भलुवहिया एवं बसंतपुर से सेमरबारी होते हुए घोड़दौड़ा के रास्ते में बाइक पर बांस की बल्ली पर टंगे मुर्गा-मुर्गी देखे जा सकते हैं। इनके आवाजाही पर कोई रोकटोक भी नहीं है।  
पांच फेरा में चार हजार की कमाई

भारत के सीमावर्ती क्षेत्र के पोल्ट्री फार्म से ब्रायलर मुर्गा-मुर्गी नेपाल भेजे जा रहे हैं। करीब एक किमी की सफर होती है। मुर्गा-मुर्गी नेपाल में डिलीवर हो जाता है। एक बाइक पर एक क्विंटल के आसपास ब्रायलर मुर्गा-मुर्गी लोड होता है। बाइक चालक ने दिन भर में फेरा लगा दिया तो करीब चार हजार रुपये की कमाई पक्की है।  


एसएसबी सीमा पर अवैध गतिविधि को रोकने के लिए दृढ़ संकल्पित है। मामले की गहन जांच की जा रही हैं। यदि इसमें किसी भी व्यक्ति की संलिप्तता पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-उत्तम सिंह, इंस्पेक्टर, एसएसबी 47 बटालियन, इनरवा।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163934