जागरण संवाददाता, कानपुर। शुक्लागंज के सप्रू मैदान में मैच के दौरान मधुमक्खियों के हमले में फीलखाना निवासी अंपायर मानिक गुप्ता की मौत हो गई है। वे कार्डियक मरीज थे। मधुमक्खियों ने मैदान में मौजूद कई खिलाड़ी भी और अंपायर को काटा था। एलएलआर के बाद कार्डियोलाजी में स्वजन और पूर्व क्रिकेटर राहुल सप्रू उनको लेकर पहुंचे। जहां उन्हें मृत घोषित किया गया। |