search

Ramzan 2026: दिख गया रमजान का चांद, पहला रोजा कल

deltin33 Yesterday 21:56 views 972
  

लाल कुर्ती बड़ा बाजार आमीन वाली मस्जिद में रमजान के पहले रोज में तरबी पढ़ने सुन्नी मुसलमान






जागरण संवाददाता, मेरठ। बुधवार को रमजान का चांद नजर आ गया। आज पहला रोजा है। शहर कारी शफीकुर्रहमान कासमी ने यह ऐलान किया। उन्होंने कहा कि रमजान उल मुबारक का चांद नजर आया। ऊंची मस्जिद गुजरी बाजार में चांद कमेटी की बैठक हुई। जिसमें चांद देखने का ऐलान किया गया।

बैठक में काजी जैनुस सालिकीन सिद्दीकी, नायब शहर काजी जैनुर राशिदीन, कारी सलमान कासमी, हाजी शीराज रहमान, मुफ्ती आबिद, मुफ्ती रिजवान व अन्य मौजूद रहे। काजी जैनुस सालिकीन सिद्दीकी शहर काजी ने सभी मुस्लिमों से गुजारिश की है कि रोजों का खास एहतमाम करें।

अपने आप को गुनाहों से बचाएं। रमजान का महीना बरकतों वाला होता है। कारी शफीकुर्रहमान ने कहा कि शाही जामा मस्जिद में पिछले 45 वर्षों से होने वाला छह रोज शबीना इस बार भी होगा। वह स्वयं कुरान सुनाएंगे। कहा मस्जिदों में अनुशासन से आए, हुल्लड़ बाजी या नारे बाजी न करें।

आसपास के लोग पैदल आएं ताकि दूर से आने वालों को वाहन खड़े करने की जगह मिल सके। दिल्ली रोड स्थित शाही ईदगाह में पांच रोज शबीना होगा जिसमें कारी अफ्फान कासमी कुरान सुनाएंगे।

बाजारों में रौनक, खरीदारी करने जुटे लोग

बुधवार को रमजान को लेकर बाजारों में खासी रौनक रही। रोजे की तैयारी में खरीदारी की गई। लोगों ने खजूर, खजला, सेवईं, फल व अन्य खाद्य सामग्री की खरीदारी की। घंटाघर, शहर दाल मंडी, केसर गंज सहित अन्य बाजारों में सुबह से भीड़ रही। दिन भर रोजा रखने के बाद शाम को इफ्तार के दौरान खोलने के लिए तरह तरह के खाने पीने की व्यंजन बनाए जाते हैं उसके लिए खाद्य सामग्री की बिक्री जोरों पर हैं।

खजूर, सेवईं, खजला, तरह-तरह की नमकीनों से काउंटर सजे हुए हैं। बेकरी के आयटमों की भी खूब मांग है। फलों की बिक्री बढ़ गई है। वैली बाजार और गुजरी बाजार में नमाज पढ़ने के लिए सफे, टोपियां और इत्र खरीदते लोग नजर आए। टोपियां 150 से 200 रुपये तक की हैं। घंटाघर कपड़ों के थोक मार्केट में जाम की स्थिति रही।

गुजरी बाजार स्थित अयूब हिंद स्टोर के आफताब आलम ने बताया कि ग्राहकाें का तांता सुबह से लगा रहा। लोग रमजान के दौरान बनने वाले पकवानों को लेकर सामग्री की खरीददारी कर रहे हैं। रेटों में बहुत ज्यादा अंतर नहीं है। रिफाइंड, बादाम और कुछ मसालों के दाम बढ़े हैं।

750 ग्राम का पैक 120 से 130 रुपये का हो गया है। बताया कि खजूर 200 रुपये से लेकर 1200 रुपये प्रति किलोग्राम है। अजवा और अंबर जैसी वैरायटी उपलब्ध है। बादाम 850 रुपये प्रति किलोग्राम है। सदर दाल मंडी मनोज जैन ने बताया रमाजान को लेकर मसालों और मेवों की बिक्री बढ़ गई है। तरह तरह के कचरी पापड़ उपलब्ध हैं।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
473163