नई कोर्ट की बिल्डिंग के परिसर पर बम की सूचना मिलने के बाद मौजूद अधिवक्ता. Jagran
जागरण संवाददाता, देहरादून। दून जिला न्यायालय को गुरुवार को दोबारा बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिसके बाद कोर्ट कैंपस को खाली कराया गया। जांच के लिए बम निरोधक दस्ता की टीम पहुंच चुकी है। बता दें कि इससे पहले बुधवार को भी दून कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरा मेल मिला था। |