search

हाईवे पर शीशा साफ कर रहे चालक को दूसरे ट्रक ने मार दी टक्कर, दोनों गाड़ियों के बीच में फंसा; मौत

deltin33 3 hour(s) ago views 931
  



जागरण संवाददाता, फतेहपुर। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर कोतवाली क्षेत्र के कटोघन टोल प्लाजा में सड़क किनारे ट्रक खड़ा करके शीशा साफ कर रहे चालक को दूसरे ट्रक ने पीछे से टक्कर मारी तो वह बीच में दब गया।

खलासी की मदद से घायल चालक को सीएचसी में दिखाया गया। जहां चिकित्सीय टीम ने चालक को मृत घोषित कर दिया।

रामपुर जिले के साहाबाद थानांतर्गत मज्जिदकाजी गांव निवासी 56 वर्षीय सिराजउद्दीन ट्रक चालक थे। खलासी केसर परवीन के साथ वह हरियाणा प्रांत से अमेजन का सामान लादकर कोलकाता छोड़ने जा रहे थे।

खलासी ने बताया कि बुधवार शाम छह बजे कटोघन प्लाजा पर ट्रक रोककर सिराजउद्दीन शीशा साफ करने लगा। इसी दौरान एक ट्रक और वहां पर आ गया। साइड में ट्रक खड़ा करने के चक्कर में दूसरे चालक ने उनके ट्रक से एकदम अपना ट्रक लगा दिया।

दो ट्रकों के बीच दबने से सिराजउद्दीन, गंभीर घायल हो गए और मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी रमेश पटेल का कहना था दिवंगत के भतीजे परवान से बातचीत हो गई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
473468