search

भाजपा कार्यकर्ताओं को सिखाई जाएंगी एआइ टूल की बारीकियां... सात मार्च से शुरू होंगे प्रशिक्षण शिविर

deltin33 1 hour(s) ago views 875
  

भाजपा के जिला कार्यालय में प्रशिक्षण महाअभियान कार्यशाला को संबोधित करते भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बाबी। सौजन्य कार्यकर्ता



जागरण संवाददाता, बिजनौर। भारतीय जनता पार्टी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं को एआइ टूल समेत नई तकनीक से पारांगत करने की कवायद शुरू कर दी है। योजना को परवान चढ़ाए जाने के लिए सभी मंडलों में सात मार्च से प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जाएगा। उधर, बुधवार को भाजपा कार्यालय में हुई कार्यशाला में पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र धनौरियों को इस कार्यक्रम का जिला संयोजक नामित किया गया, जबकि चार सह जिला संयोजक नामित किया गया है।

कार्यशाला में क्षेत्रीय महामंत्री एवं जिला प्रभारी हरिओम शर्मा ने कहा कि इस अभियान के तहत कार्यकर्ताओं को एआई टूल, नमो और सरल ऐप की बारीकियां सिखाई जाएगी। इसके अलावा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के व्यक्तित्व एवं कृतित्व और भाजपा की नीतियों की जानकारी देने का काम किया जएगा। कार्यशाला में जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बाबी ने कहा कि सात मार्च से सभी मंडल स्तर पर डित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के लिए प्रशिक्षण शिविर शुरू होंगे।

कार्यशाला में इस महाअभियान के संचालन के लिए जिलाध्यक्ष महेंद्र धनौरियों को जिला संयोजक, नरेश भाटी, रजना कालरा और फूल सिंह को सह जिला संयोजक नामित किया गया। कार्यशाला में क्षेत्रीय मंत्री अनूप बाल्मीकि, हरजिंदर कौर, पूर्व सांसद डा. यशवंत सिंह पूर्व विधायक डा. इंद्रदेव सिंह, पूर्व विधायक कमलेश सैनी, उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य संगीता जैन अग्रवाल, चेयरपर्सन इन्दिरा सिंह, विनय राणा समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
473552