search

भारत-इजरायल ने रक्षा संबंध मजबूत करने के लिए किया समझौता, पीएम मोदी की यात्रा से पहले बड़ा कदम

cy520520 Yesterday 22:27 views 903
  

भारत-इजरायल ने रक्षा सहयोग के लिए किया एक और करार। (पीटीआई)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इसी महीने के आखिर में होने वाली इजरायल यात्रा से पहले भारत और इजरायल ने रक्षा संबंधों को मजबूत करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।

इजरायल के रक्षा मंत्रालय (आइएमओडी) के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय रक्षा सहयोग निदेशालय (एसआइबीएटी) ने भारत और इजराइल के प्रमुख रक्षा उद्योगों के बीच बैठक आयोजित किया, जिसके परिणामस्वरूप समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।

आइएमओडी ने बताया गया कि एसआइबीएटी ने सोसाइटी ऑफ इंडियन डिफेंस मैन्युफैक्चरर्स (एसआइडीएम) और भारत के रक्षा मंत्रालय के सहयोग से इस सप्ताह अग्रणी भारतीय और इजरायली रक्षा कंपनियों के बीच एक संगोष्ठी और बी2बी (बिजनेस टू बिजनेस) बैठकों का आयोजन किया।

संगोष्ठी की अध्यक्षता एसआइबीएटी के निदेशक, ब्रिगेडियर जनरल (रिटायर्ड) यायर कुलास ने किया और इसमें इजरायल और भारत की छोटी, मध्यम और बड़ी रक्षा कंपनियां शामिल हुई। आइएमओडी ने बताया कि इस कार्यक्रम में 30 भारतीय और 26 इजराइली रक्षा कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व एसआइडीएम के महानिदेशक रमेश के ने किया और इसमें इजरायल में भारत के राजदूत जेपी सिंह और इजरायल में भारत के रक्षा अताशे ग्रुप कैप्टन विजय पाटिल शामिल थे।

प्रधानमंत्री मोदी 25 फरवरी को दो दिवसीय इजरायल दौरे पर पहुंचेंगे। संभावना है कि वे अपनी बैठकों के दौरान द्विपक्षीय और क्षेत्रीय हित के सभी मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160331