search

मुक्तसर में रॉन्ग साइड से आ रही कार ने ऑटो को उड़ाया: कश्मीर के आठ युवकों समेत 11 घायल, जांच में जुटी पुलिस

cy520520 Yesterday 22:27 views 273
  

मलोट-बठिंडा हाईवे पर रॉन्ग साइड कार ने ऑटो को टक्कर मारी



संवाद सूत्र, मलोट (मुक्तसर)। मुक्तसर में मलोट- बठिंडा राष्ट्रीय राजमार्ग पर रॉन्ग साइड से आ रही तेज रफ्तार कार ने एख ऑटो को सामने से टक्कर मार दी। इस हादसे में ऑटो सवार 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें सिविल अस्पताल मलोट में भर्ती करवाया गया है।

यह हादसा गुरुवार रात करीब साढ़े आठ बजे हुआ है। घायलों में आठ कश्मीरी व दो नेपाली हैं। यह लोग मलोट में एक पैलेस में चल रहे कार्यक्रम में वेटर का कार्य करके अपने रूम में आटो में जा रहे थे।

ऑटो चालक महिंदर कुमार वासी मलोट ने बताया कि नेपाल व कश्मीर से आए कुछ व्यक्ति मलोट में एक पैलेस में वेटर का काम करने के लिए आए हुए थे, जो रात को काम खत्म करके अपने रूम में जाने के लिए उसके ऑटो में बैठे। वह उनको लेकर जा रहा था कि मलोट- बठिंडा हाईवे पर स्काई मॉल के पास एक स्विफ्ट डिजायर कार को चालक रॉन्ग साइड से लेकर तेजगति से आया और उनके आटो में टक्कर मार दी गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो पलट गया और उसमें सवार 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ऑटो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ है। ड्राइवर ने आरोप लगाया कि कार चालक ने दारू पी रखी थी। घायलों में जुल्फीकार छम्मीशाह, मुहम्मद मसीत, बिलाल अहमद, रोशन, हालील, शब्बीर अहमद, विकास, तनवीर हुसैन और मुहम्मद जहांगीर शामिल हैं। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।

उधर, घटना की सूचना मिलने पर एसएसएफ की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को सिविल अस्पताल मलोट में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों ने शम्मी व विकास की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें बठिंडा रेफर कर दिया गया है। वहीं अन्य घायलों के सिर, टांगों समेत शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें लगी हैं।

मौके पर पहुंचे पुलिस कॉन्स्टेबल कृष्ण सिंह ने बताया कि घायलों को अस्पताल में पहुंचाया गया है। घटना का जायजा लिया जा रहा है। मामले की जांच कर आरोपित पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160304