search

देहरादून बार एसोसिएशन चुनाव: आज मतगणना, 10 मुख्य पदों पर होगा फैसला

deltin33 2 hour(s) ago views 890
  

बार एसोसिएशन के चुनाव में अपने प्रतियाशियों का प्रचार करते अधिवक्‍ता।जागरण



जागरण संवाददाता, देहरादून। देहरादून बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए गुरुवार को मतदान होने के बाद आज (शुक्रवार) सुबह से ही मतपेटियों की सुरक्षा जांच और छंटनी की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जिसके बाद दोपहर तक मतगणना शुरू हो जाएगी।

चुनाव में कुल 3,735 पात्र मतदाताओं में से 2,900 से अधिक (लगभग 79.17) प्रतिशत वोट पड़े। कार्यकारिणी के कुल 10 मुख्य पदों के लिए यह चुनाव लड़ा जा रहा है।

अध्यक्ष पद पर अनिल कुकरेती, हरीश चंद्र डोभाल, मनमोहन कंडवाल और राजीव शर्मा के बीच कड़ा मुकाबला है। सचिव पद पर अजय बिष्ट, प्रभात बड़थवाल, प्रकाश टी पाल और रविंदर कुमार चौहान मैदान में हैं।

आज शाम तक सभी 10 पदों पर निर्वाचित पदाधिकारियों के नामों की आधिकारिक घोषणा होने की संभावना है। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार (21 फरवरी) को आयोजित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- दून बार एसोसिएशन चुनाव: रिकॉर्ड 80% हुआ मतदान, चैंबर निर्माण मुद्दा हावी
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
474010