search

PU सीनेट चुनाव! 15 सीटों के लिए बज चुका बिगुल, आवेदन तिथि 23 फरवरी से 30 मार्च तक बढ़ाई

cy520520 3 hour(s) ago views 98
  

पंजाब यूनिवर्सिटी में सीनेट चुनाव 2026 को लेकर चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं।  



जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) में सीनेट चुनाव 2026 को लेकर चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। पीयू प्रशासन ने रजिस्टर्ड ग्रेजुएट निर्वाचन क्षेत्र से 15 साधारण सदस्यों के चुनाव का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है।

तय शेड्यूल के अनुसार मतदान 20 सितंबर को कराया जाएगा। वहीं, नए पंजीकृत स्नातकों के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख पहले 23 फरवरी निर्धारित की गई है, जिसे बढ़ाकर अब 30 मार्च कर दिया गया है।

पीयू प्रशासन के अनुसार पंजीकृत स्नातक बनने के लिए 15 रुपये की निर्धारित फीस के साथ आवेदन रजिस्ट्रार कार्यालय में जमा कराना अनिवार्य होगा। समय सीमा के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

पुराने पंजीकृत स्नातकों को भी 30 मार्च तक अपने सभी बकाया शुल्क जमा कराने होंगे। बकाया न चुकाने की स्थिति में वे मतदाता सूची में शामिल नहीं किए जाएंगे और मतदान के अधिकार से वंचित रह सकते हैं।

प्रशासन ने बताया कि पूरक पंजीकृत स्नातक सूची 24 मार्च को जारी की जाएगी। पते में संशोधन या बदलाव की सूचना देने की अंतिम तिथि 23 अप्रैल तय की गई है। इसके बाद दावे और आपत्तियां 22 जून तक दर्ज कराई जा सकेंगी।

इनकी जांच 2 जुलाई को रजिस्ट्रार द्वारा की जाएगी, जबकि रजिस्ट्रार के निर्णय के विरुद्ध प्राप्त आपत्तियों पर 3 जुलाई को समिति बैठक करेगी। अंतिम पंजीकृत स्नातक सूची 27 जुलाई को प्रकाशित होगी।

पात्रता के अनुसार केवल भारत में निवास करने वाले व्यक्ति ही पंजीकृत स्नातक बन सकेंगे। पंजाब विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री प्राप्त वे छात्र, जिनकी डिग्री को कम से कम पांच वर्ष पूर्ण हो चुके हैं, यानी वर्ष 2021 तक उत्तीर्ण छात्र आवेदन कर सकते हैं।

इसके अलावा विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर या पीएचडी डिग्रीधारक भी पंजीकरण के पात्र होंगे। चुनाव कार्यक्रम घोषित होते ही पूर्व छात्रों और संभावित उम्मीदवारों में सक्रियता बढ़ गई है।
इन बातों का रखें ध्यान

  • नए पंजीकरण की अंतिम तारीख 30 मार्च है
  • पंजीकरण के लिए 15 रुपये शुल्क अनिवार्य
  • पूरक मतदाता सूची 24 मार्च को जारी होगी
  • पते में बदलाव की अंतिम तारीख 23 अप्रैल
  • दावे और आपत्तियां 22 जून तक दर्ज कराई जा सकेंगी
  • अंतिम मतदाता सूची 27 जुलाई को प्रकाशित होगी
  • केवल भारत में निवास करने वाले पूर्व छात्र ही पात्र
  • वर्ष 2021 तक स्नातक कर चुके छात्र कर सकते हैं आवेदन
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160835