search

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल में दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते पकड़ा गया साल्वर, प्रतापगढ़ के कुंडा के विद्यालय में कार्रवाई

Chikheang Yesterday 19:56 views 661
  

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में प्रतापगढ़ में पकड़ा गया साल्वर (नीली जैकेट में दाएं से दूसरा) को ले जाते स्कूलकर्मी। सौ. पुलिस



संसू, जागरण, कुुंडा (प्रतापगढ़)। यूपी बोर्ड परीक्षा में शुक्रवार को पहली पाली में हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान में दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहा एक साल्वर पकड़ा गया। वह कुंडा बजरंग इंटर कालेज में परीक्षा दे रहा था, जहां उसे आंतरिक सचल दल ने पकड़ लिया। उसे पुलिस को सौंप दिया गया। साल्वर व उसे बुलाने वाले पर केस दर्ज किया गया है।

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान की परीक्षा के दौरान उक्त कालेज में सत्यम सोनकर पुत्र हरिकेश कुमार सोनकर निवासी टिकरिया के स्थान पर कौशांबी जनपद के सहजादपुर थाना कोखराज निवासी जयप्रकाश मिश्रा पुत्र नानबाबू मिश्रा परीक्षा दे रहा था।

परीक्षा शुरू होने के 15 मिनट बाद केंद्र पर आंतरिक सचल दल द्वारा की गई सघन जांच में उसकी गतिविधि संदिग्ध पाई गई। टीम को देख वह घबराया लगा। टीम द्वारा पूछताछ की गई तो वह असली परीक्षार्थी के माता-पिता का नाम सही नहीं बता सका। इसके बाद मामला खुल गया। इससे केंद्र पर खलबली मच गई।

केंद्र व्यवस्थापक ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपित को पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए जालसाज को स्कूल से बाहर ले जाया जा रहा था तो वह भागने लगा। पुलिस ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया और थाने ले जाया गया, जहां उससे पूछताछ की गई। वह स्नातक प्रथम वर्ष का छात्र बताया गया।

कुंडा कोतवाल मनोज पांडेय ने बजरंग इंटर कालेज के केंद्र व्यवस्थापक प्रधानाचार्य डा. राहुल कुमार सिंह की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जिला विद्यालय निरीक्षक ओमकार राणा ने बताया कि फर्जी परीक्षार्थी के साथ-साथ जिस अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा दे रहा था दोनों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई गई है।

इस संबंध में सीओ कुंडा अमरनाथ गुप्ता का कहना है कि पकड़ा गया युवक कितने पैसे पर आया था, वह किसी साल्वर गिरोह से तो नहीं जुड़ा, इस तरह के तथ्यों का पता लगाया जा रहा है। उसके अनुसार आगे की कार्रवाई होगी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165245