search

मालिक का क्रेडिट कार्ड और नौकर के मजे: खर्च कर दिए करीब 10 लाख रुपये, फ्लिप्कार्ट से ऑर्डर किए 15 मोबाइल

deltin33 Yesterday 19:56 views 230
  

नौकर ने मालिक के क्रेडिट कार्ड से 9.80 लाख की खरीदारी



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मुंबई की सांताक्रूज पुलिस ने एक सनसनीखेज मामले में सटीक कार्रवाई करते हुए एक 28 साल के युवक को गिरफ्तार किया है। युवक घरेलू नौकर का काम करता था।

आरोपी ने अपने बुजुर्ग मालिक का क्रेडिट कार्ड चुराकर फ्लिपकार्ट पर 9.80 लाख रुपये की भारी-भरकम खरीदारी की। पुलिस ने आरोपी द्वारा फिल्मी अंदाज में तैयार किए गए डिलीवरी पॉइंट पर जाल बिछाकर उसे रंगे हाथों पकड़ लिया और पीड़ित का पूरा पैसा भी वापस दिलवा दिया।

  ( आरोपी सुभाष कुमार सिंह )
कंपनी से हायर किया था नौकर

आरोपी सुभाष कुमार सिंह एक हफ्ते पहले ही पीड़ित रवि महावीर प्रकाश (73) के घर पर घरेलू नौकर के रूप में काम पर रखा गया था। रवि अपनी पत्नी के साथ सांताक्रूज वेस्ट की आरतीजा बिल्डिंग, रिलीफ रोड पर रहते हैं। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के चलते उन्होंने एक प्राइवेट हेल्थ एडवाइजर कंपनी से फुल-टाइम नौकर रखा था।
कैसे हुआ पर्दाफाश?

16-17 फरवरी की रात आरोपी ने पीड़ित का मोबाइल फोन, क्रेडिट कार्ड और 4000 रुपये नकद चुरा कर फरार हो गया। पीड़ित ने तुरंत सेवा कंपनी और सांताक्रूज पुलिस को सूचना दी और एफआईआर दर्ज कराई। इस दौरान आरोपी ने पीड़ित के क्रेडिट कार्ड से फ्लिपकार्ट पर लगभग 15 महंगे मोबाइल फोन ऑर्डर कर लिए। जिसकी कुल कीमत 9।80 लाख रुपये थी।

  
पुलिस का फिल्मी जाल

जब पीड़ित बैंक पहुंचे तो उन्हें कार्ड के गलत इस्तेमाल का पता चला। सांताक्रूज पुलिस की टीम ने तुरंत एक्शन लिया और आरोपी द्वारा बताए गए सहार इलाके के डॉर्मेट्री एड्रेस पर निगरानी बिठा दी। जैसे ही डिलीवरी बॉय मोबाइल फोन लेकर पहुंचा, पुलिस ने आरोपी को मौके पर दबोच लिया और सभी सामान जब्त कर लिए।
फ्लिपकार्ट की मदद से वापस मिला पैसा

इस मामले में पुलिस ने तुरंत फ्लिपकार्ट कंपनी को सूचित किया। कंपनी ने अर्जेंट आधार पर सभी ऑर्डर कैंसिल कर दिए, फ्लिपकार्ट ने सामान वापस ले लिया और पूरा पैसा मूल क्रेडिट कार्ड में वापस जमा कर दिया।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
474360