search

दीपांकर पांडेय होंगे भागलपुर के नए प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश, प्रेरणादायी है उनका प्रोफाइल

Chikheang 1 hour(s) ago views 393
  

दीपांकर पांडेय होंगे भागलपुर के नए प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश



जागरण संवाददाता, भागलपुर। ब‍िहार राज्‍य के छह न्यायिक पदाधिकारियों का शुक्रवार को तबादला किया गया है। भागलपुर में प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश के रूप में दीपांकर पांडेय की तैनाती की गई है। वे इससे पहले मधुबनी में प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश के पद पर कार्यरत थे। वहीं, निवर्तमान प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश धर्मेंद्र कुमार सिंह को बिहार स्टेट लीगल सर्विसेस अथॉरिटी, पटना में मेंबर सेक्रेटरी का नया दायित्व सौंपा गया है।

न्यायिक पदाधिकारी दीपांकर पांडेय की भागलपुर व्यवहार न्यायालय में पहली नियुक्ति 3 अगस्त 2016 को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में हुई थी। इसके बाद उन्होंने पटना उच्च न्यायालय में रजिस्टार निगरानी के पद पर कार्य किया। वे बिहार सुपीरियर जूडिशियल सर्विस से 2016 में न्यायिक पदाधिकारी बने थे।

  • वर्तमान प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश धर्मेंद्र कुमार सिंह बिहार स्टेट लीगल सर्विसेस अथॉरिटी
  • पटना के मेंबर सेक्रेटरी बने, प्रदेश में छह न्यायिक पदाधिकारियों का तबादला

मुंगेर, पटना व मधुवनी से भी रहा है दीपांकर पांडेय के संबंध

2022 में पांडेय को पूर्णिया व्यवहार न्यायालय में प्रधान न्यायाधीश बनाया गया। 12 जून 2023 को उन्हें मुंगेर व्यवहार न्यायालय में जिला एवं सत्र न्यायाधीश का पद सौंपा गया, और 22 मई 2023 में वे पुनः पटना उच्च न्यायालय गए, जहां विभिन्न विभागों में रजिस्टार के पदों पर कार्यरत रहे। इसके बाद उन्हें मधुबनी व्यवहार न्यायालय में प्रधान न्यायाधीश बनाया गया और अब वे भागलपुर व्यवहार न्यायालय के प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश के रूप में तैनात हुए हैं।

इस ताज़ा तबादले के बाद न्यायिक व्यवस्था में नई नियुक्तियों और अनुभव का लाभ मिल सकेगा। दीपांकर पांडेय के विभिन्न न्यायालयों और उच्च न्यायालय में कार्य अनुभव को देखते हुए उन्हें भागलपुर में कार्यभार सौंपा गया है। उनके नेतृत्व में भागलपुर व्यवहार न्यायालय की कार्यप्रणाली में सुधार और मामलों के निस्तारण में तेजी आने की उम्मीद है। दीपांकर पांडेय को लगातार बधाई दी जा रही है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165233