search

हरियाणा में कक्षा 1 से 5 तक लागू होगा होलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड, नंबर समेत प्रतिभा व व्यवहार भी आएंगे रिपोर्ट कार्ड में

deltin33 1 hour(s) ago views 738
  

विद्यार्थियों के लिए होलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड (एचपीसी) भरने को लेकर विस्तृत दिशा निर्देश जारी किए हैं।



जागरण संवाददाता, नारनौल। अब प्राथमिक कक्षाओं के बच्चों का मूल्यांकन केवल नंबरों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि उनकी प्रतिभा, व्यवहार, रचनात्मकता और सामाजिक सहभागिता भी रिपोर्ट कार्ड का हिस्सा बनेंगी। हरियाणा सरकार के विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने कक्षा पहली से पांचवीं तक के विद्यार्थियों के लिए होलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड (एचपीसी) भरने को लेकर विस्तृत दिशा निर्देश जारी किए हैं।

शिक्षा निदेशालय के द्वारा जारी पत्र में सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने अपने जिलों के शिक्षकों तक एचपीसी भरने की गाइडलाइन तत्काल पहुंचाएं। शैक्षणिक सत्र 2025-26 की समाप्ति से पहले सभी विद्यालयों में एचपीसी पूरी तरह भरना अनिवार्य किया गया है। इससे पहले 12 नवंबर 2025 को एचपीसी की छपाई और वितरण को लेकर निर्देश जारी किए गए थे।

अब अनुलग्नक-ए के माध्यम से स्पष्ट किया गया है कि प्रत्येक विद्यार्थी के शैक्षणिक प्रदर्शन के साथ उसकी रुचि, भागीदारी, जीवन कौशल और व्यवहारिक विकास का भी समग्र आकलन किया जाएगा। शिक्षा विभाग का मानना है कि इस पहल से बच्चों की वास्तविक क्षमता सामने आएगी और शिक्षकों को भी प्रत्येक छात्र की ताकत और कमजोरी समझने में मदद मिलेगी।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर यह प्रक्रिया पूरी न होने पर जिम्मेदारी तय की जा सकती है। कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों के लिए होलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड सत्र 2025-26 की समाप्ति से पहले भरना अनिवार्य किया गया है।

इसके लिए पहले शिक्षकों को गाइडलाइन समझाई जाए, फिर विद्यार्थियों के शैक्षणिक, व्यवहारिक और सह-पाठयक्रम प्रदर्शन का डेटा संकलित किया जाएगा। कक्षा शिक्षक द्वारा सावधानीपूर्वक एचपीसी भरने के बाद प्रधानाध्यापक सत्यापन करना होगा। अंत में अभिभावक बैठक कर बच्चे की प्रगति साझा की जाएगा। पूरी प्रक्रिया तय समय सीमा के भीतर पूर्ण कर जिला स्तर पर अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा।


“निदेशलय की ओर से होलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड भरने के नए निर्देश प्राप्त हुए हैं। शैक्षणिक सत्र 2025-26 की समाप्ति से पहले सभी विद्यालयों में एचपीसी पूरी तरह भरना अनिवार्य किया गया है।“

-डाॅ. विक्रम सिंह, जिला समन्वयक, एफएलएन, नारनौल।


यह भी पढ़ें- Khatu Shyam Lakkhi Mela: 24-28 फरवरी तक नारनौल से चलेंगी मेला स्पेशल बसें, सिर्फ 150 रुपये में होंगे दर्शन

यह भी पढ़ें- नारनौल बाईपास विस्तार परियोजना: शहर को मिलेगा सिक्स-लेन रिंग रोड, जाम से मिलेगी मुक्ति

यह भी पढ़ें- नारनौल में दो गुटों के बीच खूनी गैंगवार, झड़प में गंभीर रूप से घायल हुआ युवक; इलाके में तनाव


like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
474336