सांकेतिक तस्वीर।
जागरण संवाददाता, मथुरा। फरह क्षेत्र में लूट की घटना में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा है। दोनों पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया है। उसके कब्जे से बाइक, कुंडल लूट के बाद हिस्से में आए 24 हजार रुपये, तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है।
चेकिंग के दौरान बदमाश से पुलिस की मुठभेड़
सीओ अनिल कुमार ने बताया कि फरह-परखम रोड गोवर्धन पुलिया के पास शुक्रवार रात साढ़े नौ बजे चेकिंग के दौरान 25 हजार के इनामी बदमाश रामजीत निवासी ग्राम पिपरोठ को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है। दोनों पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया है।
कब्जे से मिला ये सामान
उसके कब्जे से बाइक, कुंडल लूट के बाद हिस्से में आये 24 हजार रुपये, तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। सीओ ने बताया बदमाश को दो साथी पूर्व में गिरफ्तार किए जा चुके है |