राज्य ब्यूरो, लखनऊ। चकबंदी विभाग 23 से 28 फरवरी तक चकबंदी की प्रक्रिया वाले गांवों में चौपाल लगाएगा।
इस संदर्भ में चकबंदी आयुक्त डा. हृषिकेश भास्कर यशोद ने शुक्रवार को चकबंदी अधिकारियों, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी एवं उप संचालक चकबंदी को चौपाल लगाकर चकबंदी की समस्याओं के निस्तारण का निर्देश दिए हैं।
उन्होंने यह निर्देश भी दिए कि चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों के सुझाव लेकर चकबंदी संबंधी उनकी समस्या का त्वरित निस्तारण किया जाए। उन्होंने चौपाल के माध्यम से आपसी सीमा विवादों और चकों के बंटवारों से जुड़ी समस्याओं को किसानों की सहमति से निस्तारित करने का निर्देश दिया। |