search

रामपुर: टूटे ताले देखकर सन्न रह गए अधिवक्ता... रिश्तेदारी में गया परिवार तो चोरों ने कर दिया घर साफ

LHC0088 3 hour(s) ago views 127
  

सांकेतिक तस्वीर।



जागरण संवाददाता, रामपुर। परिवार के साथ रिश्तेदारी में उत्तराखंड के काशीपुर गए अधिवक्ता के बंद घर को चोरों ने निशाना बना लिया। शनिवार सुबह वापस लौटने पर घटना की जानकारी हुई।
बिलासपुर कचहरी में प्रैक्टिस करते हैं

घटना केमरी कस्बा निवासी अधिवक्ता हरिओम सक्सेना के घर हुई। वह बिलासपुर कचहरी में प्रैक्टिस करते हैं। बिलासपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वह शुक्रवार को परिवार के साथ अपनी भतीजी के पास काशीपुर गए थे। उनके बंद घर पर रात चोरों की नजर पड़ गई। चोरों ने ताले तोड़कर घर से नकदी जेवर आदि कीमती सामान साफ कर दिया।  
घर पहुंचने पर देखा तो टूटे थे ताले

सुबह सात बजे घर वापस लौटे तो ताले टूटे मिले। उन्होंने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घर पहुंच कर मौका मुआयना किया। थाना प्रभारी हिमांशु चौहान ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। स्वजन घर से गायब सामान की लिस्ट बनाकर तहरीर देंगे। उसके बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163475